Image

ब्रेकिंग: देहरादून जिले में अत्यधिक तापमान/लू (हीट वेव) के अलर्ट के चलते कक्षा 1 से 12 तक स्कूल व आंगनबाड़ी केन्द्रों में सोमवार को अवकाश घोषित

Mukhyadhara
  • ब्रेकिंग: देहरादून जिले में अत्यधिक तापमान/लू (हीट वेव) के अलर्ट के चलते कक्षा 1 से 12 तक स्कूल व आंगनबाड़ी केन्द्रों में सोमवार को अवकाश घोषित

देहरादून/मुख्यधारा

अभी अप्रैल का माह खत्म भी नहीं हुआ है कि देहरादून जनपदवासी प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे हैं। शनिवार-रविवार को यहां का तापमान करीब 37-38 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग ने सोमवार 27 अप्रैल के लिए अत्यधिक गर्मी, हीट वेब/लू का अलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून सबिन बंसल ने मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी को देखते हुए सोमवार 27 अप्रैल को जनपद में कक्षा एक से 12वीं तक के समस्त स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित करने का आदेश जारी कर दिया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, Portal के अनुसार वर्तमान में जनपद देहरादून में अत्यधिक तापमान/लू (हीट वेव) की स्थिति बनी हुई है।

जारी अद्यतन मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 27 अप्रैल, 2026 को भी जनपद देहरादून में अत्यंत गर्म दिन रहने/भीषण गर्मी पड़ने की पूर्वचेतावनी जारी की गई है। वर्तमान परिस्थितियों में जनपद के समस्त क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी एवं लू के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है, जिससे विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन आदि का खतरा बना रहता है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 27.04.2026 (सोमवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 27.04. 2026 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। तद्नुसार अनुपालन सुनिश्चित हो।

IMG 20260426 WA0008

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने की “वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” को बढ़ावा देने की अपील

गुरुग्राम में AWPL के “विजय पर्व” कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डायरेक्ट सेलिंग मॉडल को बताया आत्मनिर्भर भारत का सशक्त माध्यम युवाओं को “जॉब सीकर” से “जॉब क्रिएटर” बनने की दिशा में प्रेरित किया मातृशक्ति के सशक्तिकरण […]
IMG 20260426 WA0012

यह भी पढ़े