electrocution in chamoli: उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा, करंट फैलने से 15 लोगों की मौत, 7 घायल, सीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, मृतक आश्रितों को मिलेंगे 5-5 लाख - Mukhyadhara

electrocution in chamoli: उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा, करंट फैलने से 15 लोगों की मौत, 7 घायल, सीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, मृतक आश्रितों को मिलेंगे 5-5 लाख

admin
IMG 20230719 WA0017

electrocution in chamoli: उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा, करंट फैलने से 15 लोगों की मौत, 7 घायल, सीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, मृतक आश्रितों को मिलेंगे 5-5 लाख

चमोली/मुख्यधारा

उत्तराखंड के चमोली में आज बड़ा हादसा हो गया, जहां नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट में करंट फैलने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जनपद में बिजली के करंट लगने से 15 लोगों के घायल एवं हताहत होने की सूचना मिली है। जिलाधिकारी चमोली को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

सीएम धामी ने कहा कि आज चमोली में घटित दुःखद दुर्घटना के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah को फोन पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को चमोली घटना के मृतकों के आश्रितों को ₹5 लाख और घायलों को ₹1 लाख की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

IMG 20230719 WA0018 IMG 20230719 WA0016

घायलों को हायर सेंटर रेफर करने के लिए हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली जा रही है। सरकार और प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। अनुमन्य सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली में आज नमामि गंगे की सीवर ट्रीटमेंट के प्लांट में अचानक बिजली का करंट फैल गया उसकी चपेट में 15 लोग आ गए, जिन की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा अन्य 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें एक पुलिस दरोगा व 2 होमगार्ड भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि जब यह घटना घटी, उस समय मौके पर करीब 22 लोग मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार प्लांट में काम कर रहे एक व्यक्ति की रात्रि में मौत हो गई। जिसके बाद आज सुबह वहां पुलिस कार्रवाई करने के लिए पहुंची, इस दौरान वहां मृतक के परिजनों सहित कई लोग जमा हो गए। बताया गया कि इसी दौरान अचानक वहां फिर से करंट फैल गया और वहां मौजूद लोग करंट की चपेट में आ गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर घायलों को एम्स भेजा जा रहा है। तीन घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की सूची

  • उप निरीक्षक प्रदीप रावत, चौकी पीपलकोटी
  • होमगार्ड मुकंदे राम (55), पुत्र श्यामदास, निवासी हरमानी चमोली
  • गोपाल(57), पुत्र माधव सिंह, निवासी ग्राम रूपा चमोली,
  • होमगार्ड सोबत लाल, निवासी ग्राम पाडुली
  • सुमित(25), पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल, निवासी ग्राम रांगतोली, चमोली
  • सुरेंद्र(33), पुत्र विजय लाल, निवासी हरमानी चमोली
  • देवी लाल(45), पुत्र असील दास, निवासी हरमानी
  • योगेंद्र सिंह, पुत्र महिपाल सिंह, निवासी हरमानी
  • सुरेंद्र सिंह रावत(38), पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह, निवासी हरमानी
  • मनोज कुमार(38), निवासी हरमानी
  • सुखदेव(33), पुत्र एलम दास, ग्राम रंगतोली चमोली
  • प्रमोद कुमार, पुत्र सुदामा लाल, निवासी हरमानी
  • दीपू कुमार(33), पुत्र महेंद्र लाल, निवासी हरमानी
  • महिपाल(60), पुत्र दुर्लप सिंह, निवासी ग्राम रंगतोली
  • विपिन(25) पुत्र सोबत, निवासी पाटोली गोपेश्वर

Screenshot 20230719 170309 OneDrive Screenshot 20230719 170325 OneDrive

IMG 20230719 WA0014 IMG 20230719 WA0015

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जनपद में बिजली के करंट लगने से 15 लोगों के घायल एवं हताहत होने की सूचना मिली है।

जिलाधिकारी चमोली को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर करने के लिए हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली जा रही है। सरकार और प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। अनुमन्य सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

Screenshot 20230719 140420 WhatsApp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों को एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर से लाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गईं है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी चमोली ने अपर जिलाधिकारी चमोली को एक सप्ताह के अन्दर घटना की विस्तृत मजिस्ट्रियल जांच करने के आदेश दिये हैं। सभी गम्भीर घायलों को हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री जिला प्रशासन से हर अपडेट की जानकारी ले रहे हैं।

Next Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में ''Say No to Drugs campaign" आयोजित

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में से ‘नो टू ड्रग्स’ कैंपेन ”Say No to Drugs campaign” का आयोजन देहरादून/मुख्यधारा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में से नो टू ड्रग्स कैंपेन के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें छात्रों को नशा […]
IMG 20230719 WA0014 1

यह भी पढ़े