ब्रेकिंग: पद्मश्री प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) को धामी सरकार ने बनाया उत्तराखण्ड राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: पद्मश्री प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) को धामी सरकार ने बनाया उत्तराखण्ड राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर

admin

देहरादून/मुख्यधारा

प्रख्यात कवि, लेखक एवं गीतकार (पद्मश्री) प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) को उत्तराखण्ड राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया गया है। इस संबंध में सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल ने आदेश जारी किया है।

संस्कृति निदेशालय के महानिदेशक को भेजे गए पत्र के अनुसार उपर्युक्त विषयक निदेशालय के पत्र संख्या-3051/ सं०नि०3० / दो-282 / 2022-23. दिनांक 03 नवम्बर, 2022 का कृपया सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके माध्यम से प्रख्यात कवि, लेखक एवं गीतकार (पदमश्री) प्रसून जोशी को उत्तराखण्ड राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर बनाये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव शासन के अनुमोदनार्थ उपलब्ध कराया गया है।

शासन द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त लिये गये निर्णय के क्रम में मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है कि पद्मश्री प्रसून जोशी को उत्तराखण्ड राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर मनोनीत किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

तत्क्रम में पद्मश्री प्रसून जोशी के साथ एम०ओ०यू० सम्पादित किये जाने हेतु आपको अधिकृत किया जाता है। एम0ओ0यू0 सम्पादित किये जाने सम्बन्धी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए कृपया यथाशीघ्र शासन को अवगत कराने का कष्ट करें। पदमश्री प्रसून जोशी को राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर मनोनीत होने के नाते राज्य सरकार द्वारा श्री जोशी से जो भी सेवायें ली जायेंगी, उसमें जो वित्तीय देयता होगी, के सम्बन्ध में पृथक से निर्णय लिया जायेगा।

IMG 20221125 WA0014

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के सभी डीएफओ पर लगाया 10-10 हजार का जुर्माना (Fine on DFO), जानिए क्या था मामला

 

यह भी पढें : बड़ी खबर : Uttarakhand विधानसभा से बर्खास्त किए गए 228 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, कोर्ट ने स्पीकर के फैसले को सही माना

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: चिंतन शिविर (Chintan Shivir) में आए महत्वपूर्ण सुझावों को कैबिनेट में लाएंगे : सीएम धामी

Next Post

ब्रेकिंग: बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार और लेखक प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) को धामी सरकार ने उत्तराखंड का बनाया ब्रांड एंबेसडर

बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार और लेखक प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) को धामी सरकार ने उत्तराखंड का बनाया ब्रांड एंबेसडर देहरादून/मुख्यधारा बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार और लेखक प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) को धामी सरकार ने ब्रांड एंबेसडर बनाया है। शुक्रवार शाम […]
1669432909900

यह भी पढ़े