स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ढौंडियाल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार - Mukhyadhara

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ढौंडियाल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

admin
44

हल्द्वानी। स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी हरीश चन्द्र ढौडियाल का चित्रशिला घाट रानीबाग में बुधवार की सुबह पूरे राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार किया गया।

इस अवसर पर बडी संख्या मे जनप्रतिनिधि विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। स्व. ढौंडियाल के पार्थिव शरीर पर जिलाधिकारी सविन बंसल, पूर्व सांसद भगत सिह कोश्यारी, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, अध्यक्ष मण्डी गजराज बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्वांजलि दी। पुलिस के जवानों द्वारा दिवंगत को शस्त्र से सलामी दी गई तथा मातमी धुन भी बजाई।
गमगीन माहौल में स्व. ढौडियाल के पुत्र आशीष ढौडियाल ने मुखाग्नि दी।

इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भटट, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप सती, पूर्व अध्यक्ष दुग्ध संघ संजय किरौला, नरेन्द्र बिष्ट, महेश शर्मा,पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय ढौडियाल, उपजिलाधिकारी विवेक राय, तहसीलदार गोपाल राम आर्य, जगदीश बिष्ट के अलावा बडी संख्या मे गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद थे।
गौरतलब है कि स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी स्व. ढौडियाल का जन्म 20 नवम्बर 1924 को आंवलाकोट मे हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा कोटाबाग मे हुई थी। स्वतन्त्रता संग्राम आन्दोलन में उन्होने अहम भूमिका निभाई जिसके लिए उनको कई बार जेल भी जाना पड़ा। उन्होने भूमि आन्दोलन मे बढ-चढ कर भाग लिया। वे इलाहाबाद युनिवर्सिटी मे स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष रहे। उनकी पत्नी शकुंतला देवी एवं एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

Next Post

खिर्सू उल्खागढ़ी देवी मंदिर व उद्यान बनेगा विकसित पर्यटक स्थल

पौड़ी। सचिव पर्यटन व गढ़वाल मंडल आयुक्त दिलीप जावलकर ने जनपद पौड़ी जिला मुख्यालय के पर्यटक स्थल खिर्सू के उल्खागढ़ी देवी मंदिर समेत वनस्पतिक उद्यान का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को मंदिर के मार्ग को विकसित करने तथा उद्यान […]
IMG 20190816 WA0050

यह भी पढ़े