Header banner

ग्राफिक एरा की अंकिता को 38वें राष्ट्रीय खेलों में दो स्वर्ण व एक रजत

admin
IMG 20250213 WA0011
ग्राफिक एरा की अंकिता को 38वें राष्ट्रीय खेलों में दो स्वर्ण व एक रजत
देहरादून/मुख्यधारा
ग्राफिक एरा की एमबीए की छात्रा अंकिता ध्यानी के 38वें राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल जीतने से ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में खुशी की लहर दौड़ गई। अंकिता ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में यह दूसरा गोल्ड जीता है।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में एमबीए की छात्रा अंकिता ध्यानी ने पांच हज़ार मीटर की दौड़ में यह मेडल जीता है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में ही तीन हज़ार मीटर दौड़ में स्वर्ण और दस हज़ार मीटर दौड़ में रजत पदक पर कब्जा करने के बाद अंकिता ने यह उपलब्धि हासिल की है।
IMG 20250213 WA0009 1
तीसरा मेडल जीतने की खुशी में आज ग्राफिक एरा में जश्न मनाया गया। इसे लेकर शिक्षक व छात्र-छात्राएं भी काफी उत्साहित हैं। दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीतने की खुशी में विश्वविद्यालय में परिसर में मिठाईयां बांटी गईं।
IMG 20250213 WA0010 1
ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने अंकिता को इस शानदार जीत पर बधाई देते हुए कहा कि अंकिता ध्यानी पर हम सभी को गर्व है। वे राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राएं देश-विदेश की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। यह ग्राफिक एरा में पढ़ाई के साथ-साथ खेल व खिलाड़ियों को मिलने वाले प्रोत्साहन को दर्शाता है। अंकिता के साथ ही ग्राफिक एरा के पांच छात्र- छात्राएं ओलंपिक में खेल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उपलब्धि: राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में उत्तराखंड ने छुआ 101 का शुभ आंकड़ा

उत्तराखंड ने लगाया पदकों का शतक, रचा इतिहास राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में उत्तराखंड ने छुआ 101 का शुभ आंकड़ा आज तक किसी राष्ट्रीय खेल में नहीं बरसे इतने पदक गोवा में आए थे 24 पदक, इस बार चमत्कारिक […]
IMG 20250213 WA0028

यह भी पढ़े