गुलदार (guldar) का शिकार हुए 5 साल के मृतक बच्चे के परिजनों को वन मंत्री ने दिए त्वरित सहायता के आदेश - Mukhyadhara

गुलदार (guldar) का शिकार हुए 5 साल के मृतक बच्चे के परिजनों को वन मंत्री ने दिए त्वरित सहायता के आदेश

admin
IMG 20220729 WA0048

देहरादून/मुख्यधारा

आज सुबह पौड़ी जनपद से एक दुःखद खबर सामने आई थी। जहां ग्राम बड़ेथ ढाईजूली में लाल सिंह रावत के 5 वर्षीय पुत्र आर्यन को गुलदार (guldar) ने अपना निवाला बना लिया था।

इसकी सूचना पाकर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मृतक के परिवार को यथासंभव सहायता पहुंचाएं एवं संबंधित क्षेत्र में तुरंत पिंजरा लगाने के आदेश भी जारी किए।

वन मंत्री ने डीएफओ गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी मुकेश कुमार को निर्देशित किया कि वे मृतक के परिवार की तात्कालिक मदद करवाएं।

विभागीय जांच, पोस्टमार्टम और अन्य विभागीय नियम से गुजरने के बाद पीड़ित को विभागीय सहायता प्राप्त करने में लंबा समय लग जाता है, जिससे मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय हो जाती है।

इसका संज्ञान लेते हुए वन मंत्री सुबोध उनियाल ने दरियादिली दिखाते हुए परिवार के लिए 50 हजार की तात्कालिक सहायता भिजवाने के आदेश दिए।

वन मंत्री सुबोध उनियाल की सजक कार्यप्रणाली को देखकर विभाग का प्रत्येक कर्मचारी / अधिकारी मंत्री के कार्यों की सराहना कर रहा है।

Next Post

उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट (mahendra bhatt), हाईकमान ने जताया भरोसा

देहरादून/मुख्यधारा भाजपा हाईकमान ने आज उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट (mahendra bhatt) को नया पार्टी का अध्यक्ष बनाया है। अभी तक उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट (mahendra bhatt) को […]
IMG 20220730 WA0000

यह भी पढ़े