'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (ganesh joshi) ने किया झण्डा वितरण - Mukhyadhara

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (ganesh joshi) ने किया झण्डा वितरण

admin
IMG 20220809 WA0037

देहरादून। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु आज न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (ganesh joshi) ने मसूरी विधानसभा के भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

इस बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तिरंगे झंडे को फहराने के संबंध में विस्तार से सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।

IMG 20220809 WA0036

वहीं बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (ganesh joshi) ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, वार्डो के सदस्यों और पार्षदों को तिरंगा झण्डे वितरण किए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (ganesh joshi) ने कहा कि पूरे प्रदेशभर में “हर घर तिरंगा अभियान” जगह -जगह चल रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कह कि जब आप तिरंगा लहराएंगे निश्चित ही आपके अंदर देश भक्ति की भावना जागेगी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा के अंतर्गत करीब 20 हजार तिरंगा ध्वज फहराएं जाएंगे। मंत्री गणेश जोशी जी ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए हर घर में तिरंगा लहराने की अपील की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, नीरू देवी, संध्या थापा, सौरभ कपूर, ज्योति कोटिया, संजय थापा, सुंदर कोठाल, राकेश जोशी, सतेंद्र, प्रदीप रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Next Post

विकासखण्ड कल्जीखाल में प्रमुख बीना राणा (Beena rana) के नेतृत्व में निकाली "हर घर तिरंगा" रैली

कल्जीखाल/मुख्यधारा विकासखण्ड कल्जीखाल में आज “हर घर तिरंगा जन जागृति अभियान” के अन्तर्गत आयोजित रैली में प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा (Beena rana) ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रमुख बीना राणा ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि […]
IMG 20220809 WA0041

यह भी पढ़े