हिमालय क्रांति पार्टी के भारत सिंह रावत व हर्षवर्धन बड़थ्वाल बने जिला उपाध्यक्ष, मनोज जुयाल जिला महासचिव
देहरादून/मुख्यधारा
हिमालय क्रांति पार्टी देहरादून की आज जिला कार्यालय में हर्षवर्धन बड़थ्वाल की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर देहरादून स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष पूजा चमोली ने भारत सिंह रावत को जिला उपाध्यक्ष, हर्षवर्धन बड़थ्वाल को जिला उपाध्यक्ष तथा मनोज जुयाल को जिला महासचिव के पद पद नियुक्त किये जाने का सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इस दौरान इन नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।
इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। इस दौरान कुष्ठ रोगी के आश्रम की मरम्मत करवाए जाने हेतु डीएम और मेयर से प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किए जाने पर भी विचार किया गया। इसके अलावा पार्षद पति द्वारा कार्य किए जाने का विरोध दर्ज किया गया। आने वाले समय में जिले और ब्लॉक लेवल पर पार्टी के विस्तारीकरण किया जाएगा।

इसके अलावा पार्टी के कार्यों हेतु खर्च की रूपरेखा भी बनाई गई। इस मौके पर जिला पार्टी के कुछ सदस्यों को महत्वपूर्ण पद सौंपे गए, जो पार्टी के विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पूजा चमोली, वीएस रावत, हर्षवर्धन बड़थ्वाल, मनोज जुयाल आदि उपस्थित थे।


