नेहरू कालोनी वार्ड 57 से निर्दलीय विवेक कोठारी ने निकाली जबर्दस्त रैली, भाजपा को कड़ी चुनौती, देखें वीडियो

admin
d 5

नेहरू कालोनी वार्ड 57 से निर्दलीय विवेक कोठारी ने निकाली जबर्दस्त रैली, भाजपा को कड़ी चुनौती, देखें वीडियो

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव प्रचार के लिए आज अंतिम दिन वार्ड 57 नेहरू कालोनी से निर्दलीय प्रत्याशी विवेक कोठारी ने जबर्दस्त रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इससे भाजपा के लिए कड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

आज दो बजे बाद नेहरू कालोनी के जी ब्लॉक पार्क से नगर निगम देहरादून के वार्ड 57 नेहरू कालोनी से निर्दलीय प्रत्याशी विवेक कोठारी की रैली शुरू हुई और पूरे वार्ड में प्रचार किया। इस दौरान उनके समर्थकों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। इस दौरान सैकड़ों समर्थक रैली में शामिल होकर विवेक कोठारी को विजयी बनाने के नारे लगाते रहे। यह देख कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : प्रचार का आज अंतिम दिन : उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के लिए आज शाम 5 बजे थम जाएगा प्रचार का शोर, 23 जनवरी को डाले जाएंगे वोट

बता दें कि विवेक कोठारी भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे हैं। वह भाजपा के कट्टर कार्यकर्ता रहे हैं। पिछले चुनाव में भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था, किंतु तब उन्हें जीत नहीं मिल पाई। हालांकि हार के बावजूद कोठारी अपने वार्ड में जनसमस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहे, लेकिन इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। ऐसे में क्षेत्रवासियों के आग्रह पर उन्होंने नामांकन कराकर चुनाव मैदान में कूद गए।

सरल व्यवहार के विवेक कोठारी को वार्ड के सभी वर्गों का खासा समर्थन मिल रहा है। उनके समर्थकों का कहना है कि वार्ड में उनकी भाजपा से ही सीधी टक्कर है। रैली संपन्न होने पर विवेक कोठारी ने अपने सभी समर्थकों का आभार जताया।

यह भी पढ़ें : BKTC ने तेलंगाना में प्रस्तावित पंचकेदार मंदिर/श्री बदरीनाथ धाम की प्रतिकृति निर्माणकर्ता ट्रस्टों को भेजा कानूनी नोटिस

IMG 20250121 WA0020

इसी के साथ आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। 23 जनवरी को राज्य में मतदान होना है। अब मतदान से पूर्व तक डोर टू डोर जाकर ही प्रत्याशी अपने पक्ष में अपील कर सकेंगे।

Next Post

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया में डीएम ने दी अल्ट्रासाउंड मशीन, हफ्ते में दो बार बैठेंगे रेडियोलॉजिस्ट

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया में डीएम ने दी अल्ट्रासाउंड मशीन, हफ्ते में दो बार बैठेंगे रेडियोलॉजिस्ट सुदूरवर्ती क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं एवं मरीज की समस्याओं को देखते हुए डीएम ने सहिया में सुविधा बढ़ाने के लिए थे निर्देश डीएम के […]
s 1 19

यह भी पढ़े