बड़ी खबर: विधायक उमेश शर्मा काऊ की लोकप्रियता से दूसरा गुट परेशान। कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा! - Mukhyadhara

बड़ी खबर: विधायक उमेश शर्मा काऊ की लोकप्रियता से दूसरा गुट परेशान। कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा!

admin
IMG 20211231 WA0044

देहरादून/मुख्यधारा

रायपुर से दिग्गज भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा के ही एक दूसरे गुट को रास नहीं आ रहा है। यही कारण है कि बीच-बीच में विधायक काऊ के खिलाफ दूसरा गुट आक्रोश जताता रहा है।

इस बार विधायक उमेश शर्मा काऊ के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने धरना देकर आक्रोश जताया है। इससे पूर्व भी विधायक काऊ के साथ दूसरे गुट के कार्यकर्ताओं के इस तरह के मतभेद सार्वजनिक होते रहे हैं।

बताया जा रहा है कि रायपुर विधायक उमेश शर्मा द्वारा पार्टी संगठन के दो मंडल अध्यक्ष बदलवा दिए। बताया गया कि ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी गई कि जो निर्दलीय चुनाव म हार चुके हैं। इसके चलते पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि विधायक उमेश शर्मा काऊ के दबाव में बने मंडल अध्यक्षों को हटाया जाए।

विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलने वालों में राजेश शर्मा, राजभर पुरोहित, रंजीत भंडारी, नीरू भट्ट, सुभाष यादव, गणेश सिलमना आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

सूत्रों के अनुसार विधायक काऊ के खिलाफ आगामी 2022 के चुनावी संग्राम में उन्हें झटका देने को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। बावजूद इसके रायपुर क्षेत्र में विधायक उमेश शर्मा काऊ का खासा जनाधार से दूसरे गुट को ऐसी परेशानी होना स्वाभाविक है।

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : CM पुष्कर धामी बोले : सभी के प्रयासों से श्रेष्ठ राज्य बनेगा उत्तराखंड

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर: आम आदमी पार्टी से छिटकने लगे नेता। शुभ संकेत के रूप में नहीं देख रहे रणनीतिकार

 

यह भी पढ़े : Breaking: इस वर्ष की अंतिम कैबिनेट बैठक आज। कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

 

यह भी पढ़े : दु:खद: यहां कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से चालक की मौत, तीन घायल

 

यह भी पढ़े : Breaking: सूचना अधिकारियों के तबादले। बद्रीचन्द बने देहरादून जिला सूचना अधिकारी

Next Post

बिग ब्रेकिंग: थर्टी फर्स्ट पर आज 88 कोरोना संक्रमित मामलों ने जश्न में डाला खलल। एक की मौत

देहरादून/मुख्यधारा अभी थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाया जा रहा है कि आज उत्तराखंड में 88 नए कोरोना संक्रमित मामलों ने इस जश्न में खलल डाल दिया है। ऐसे में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार बचाव एवं जाकरूकता से ही इस पर […]
Picsart 21 12 31 18 16 23 082

यह भी पढ़े