Big breaking : गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष। हरदा चुनावी कैप्टन - Mukhyadhara

Big breaking : गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष। हरदा चुनावी कैप्टन

admin
FB IMG 1626971281995

देहरादून/मुख्यधारा

बड़े लंबे समय से प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के लिए चल रहे कयासों का दौर अब खत्म हो गया है। पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को उत्तराखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष होंगे।

इसके अलावा पूर्व सीएम हरीश रावत को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल को संयोजक मनोनीत किया गया है। इसके अलावा हरेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष होंगे।

ganesh godiyal congress uttarakhand adhyax 1

प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल के अलावा चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें भुवन कापड़ी, तिलकराज बेहड़, प्रो. जीतराम एवं रंजीत रावत शामिल हैं। अब इसकी अधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।

FB IMG 1626971108827

बताते चलें कि उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद यहां नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त चल रहा था। तभी प्रदेश के नेताओं के साथ दिल्ली में पार्टी हाईकमान की कई दिनों तक मंथन चला, किंतु उसका कोई परिणाम नहीं आ पाया।

यह भी पढे : उत्तरकाशी : प्रधान ने बिना नोटिस व आदेश के ही तुड़वा दिया एससी विधवा महिला का घर। लाचार महिला ने दी आमरण अनशन कर प्राण त्यागने की चेतावनी

Next Post

उत्तराखंड की निवेदिता कार्की ने चौथी युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल। विश्व विजेता गीतिका को हराया

हरियाणा, एसएससीबी टीम चैम्पियन बने नई दिल्ली। उत्तराखंड की निवेदिता कार्की ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को सोनीपत के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में आयोजित चौथी युवा पुरुष और महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में विश्व युवा चैंपियन गीतिका को […]
PicsArt 07 23 09.25.38

यह भी पढ़े