बड़ी खबर: जब अचानक सीएम आवास पहुंचे हरक सिंह रावत। सीएम से हो रही मुलाकात - Mukhyadhara

बड़ी खबर: जब अचानक सीएम आवास पहुंचे हरक सिंह रावत। सीएम से हो रही मुलाकात

admin
IMG 20211225 WA0033

देहरादून/मुख्यधारा

हरक सिंह रावत के गत दिवस अचानक कैबिनेट बैठक को छोड़कर चले जाने के बाद आए सियासी भूचाल के बाद अब चौबीस घंटे से थोड़ा पहले हरक सिंह सीएम आवास पहुंच गए। उनके इंतजार में पूर्व में मौजूद मंत्री धन सिंह रावत, विधायक उमेश शर्मा काऊ व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनके साथ बैठक की। हरक सिंह ने विधायक काऊ के अलावा कल से किसी से संपर्क नहीं किया था।

अब मुख्यमंत्री आवास में हरक सिंह के साथ मुलाकात चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि उनकी नाराजगी को दूर करने का भरसक प्रयास किया जाएगा और कोटद्वार मेडिकल कालेज को लेकर चल रही उनकी नाराजगी को भी दूर कर लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अलावा संगठन महामंत्री अजय कुमार, मंत्री धन सिंह एवं विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे। बताया गया कि मुलाकात में हरक सिंह सामान्य नजर आए।

बहरहाल, अब देखना यह होगा कि हरक सिंह की नाराजगी के बाद हुई सीएम पुष्कर सिंह धामी की गुफ्तगू का कितना असर पड़ता है!

 

बड़ी खबर:ब्रेंकिग: ओमिक्रॉन के नियंत्रण को लेकर प्रदेश सरकार ने जारी की SOP। करना होगा इन नियमों का पालन

 

बड़ी खबर: Breaking: हरक सिंह मामले में सुबोध उनियाल ने दी ये सफाई। बोले: ये था मामला

 

बड़ी खबर: …तो अभी दूर नहीं हुई मंत्री हरक सिंह की नाराजगी! विधायक काऊ के इस बयान से भी नहीं छंटा कुंहासा!

 

यह भी पढ़े: उत्तराखंड की सबसे बड़ी खबर: मंत्री हरक सिंह रावत ने दिया इस्तीफा !

 

यह भी पढ़े: ब्रेंकिग : ये रहे कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले

Next Post

बड़ी खबर: कांग्रेस हाईकमान ने कुलदीप इंदौरा को दी उत्तराखंड 2022 चुनाव के लिए ये जिम्मेदारी

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड में कांग्रेस में चले सियासी खींचतान को सुलझाने के साथ ही अब कांग्रेस हाईकमान ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश के महासचिव कुलदीर इंदौरा को उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी है। वह प्रदेश […]
uttarakhand congress

यह भी पढ़े