Image

पार्टी की सार्वभौमिकता को प्रदर्शित करता है नये अध्यक्ष का चुनाव: महाराज

admin
IMG 20260119 WA0038

पार्टी की सार्वभौमिकता को प्रदर्शित करता है नये अध्यक्ष का चुनाव: महाराज

नई दिल्ली/देहरादून

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्‍ली स्थित भाजपा मुख्‍यालय में पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के चुनाव के लिए हुई नामांकन की प्रक्रिया में प्रतिभाग किया।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को नई दिल्‍ली स्थित भाजपा मुख्‍यालय में पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के चुनाव के लिए हुई नामांकन प्रक्रिया में प्रतिभाग करते हुए कहा कि पार्टी के नये अध्यक्ष को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में युवा चेहरे को कमान सौंपने पर जबरदस्त उत्साह है। आदि कैलाश जालिगकांग से भी लोग भाजपा मुख्यालय पर थे।

देशभर से मिले विश्वास और समर्थन के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु केवल एक नाम नितिन नबीन का प्रस्तावित हुआ है जो कि पार्टी की सार्वभौमिकता को प्रदर्शित करता है। यह इस बात का भी प्रमाण है कि पार्टी जिस संकल्प को लेकर चलती है उसको पूरा करती है। यह आम कार्यकर्ता के लिए एक संदेश भी कि यदि हम पार्टी के लिए काम करेंगे तो पार्टी उन्हें भी आगे बढ़ायेगी।

Next Post

भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के आश्वासन पर आपदा प्रभावितों का धरना स्थगित

भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के आश्वासन पर आपदा प्रभावितों का धरना स्थगित स्याना चट्टी में तीन सूत्री मांगों को लेकर धरना पर बैठे थे आपदा पीड़ित बड़कोट /उत्तरकाशी, मुख्यधारा तहसील बड़कोट के स्याना चट्टी में तीन गांवों के आपदा पीड़ितों […]
IMG 20260119 WA0047

यह भी पढ़े