अल्मोड़ा : यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस ने किया द्वाराहाट विधायक और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन - Mukhyadhara

अल्मोड़ा : यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस ने किया द्वाराहाट विधायक और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

admin
IMG 20200907 WA0025

अल्मोड़ा। आज अल्मोड़ा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं साथ अध्यक्ष धरने में शामिल हुए और द्वाराहाट विधायक पर महिला द्वारा लगाये गये आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर महामहिम को ज्ञापन भेजा।
आज प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह अल्मोड़ा पहुंचे, जहां वे द्वाराहाट विधायक पर महिला द्वारा लगाये गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आहूत धरने में शामिल हुए। इस दौरान राज्यपाल को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया।
धरने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा शासित राज्यों में आज महिलाओं पर अत्याचार की सबसे अधिक घटनाएं हो रही हैं। ताजा प्रकरण में शारीरिक शोषण के आरोपों में घिरे भाजपा के द्वाराहाट विधायक पर एक महिला द्वारा उत्तराखंड, नेपाल व हिमाचल प्रदेश सहित कई जगहों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। यही नहीं अपने बच्चे व विधायक का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की गयी है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार के राजनैतिक दबाव के कारण प्रशासन ने पीडि़त महिला की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज तक नहीं की। प्रदेश सरकार से न्याय न मिलने एवं एफआईआर दर्ज न होने के कारण महिला को न्यायालय के दरवाजे खटखटाने पड़े। तब जाकर एफआईआर दर्ज की गई।
IMG 20200907 WA0023

कांग्रेसजनों ने कहा कि यह प्रदेश की महिलाओं का अपमान है, जिसकी कांग्रेस घोर निन्दा करती है। कांग्रेस ने पीडि़त महिला द्वारा लगाये गये आरोपों तथा डीएनए जांच की मांग पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर हैरानी जताई है, जबकि द्वाराहाट विधायक की पत्नी द्वारा महिला के खिलाफ फिरौती वसूलने के आरोपों की जांच शुरू हो गयी है। कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि द्वाराहाट विधायक प्रकरण में पुलिस प्रशासन पूरी तरह राज्य सरकार के दबाव में काम कर रही है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि द्वाराहाट विधायक प्रकरण में महिला द्वारा लगाये गए यौन उत्पीडऩ के आरोपों पर न्यायालय के निर्देशानुसार उचित धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद अब शीघ्र  निष्पक्ष जांच एवं विधायक के डीएनए की जांच करवाकर पीडि़त महिला को न्याय दिलाया जाए।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक जागेश्वर गोविन्द सिंह कुंजवाल, उपनेता प्रतिपक्ष करन मेहरा, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक रणजीत रावत, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र बाराकोटी, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, बालकृष्ण, दीवान सतवाल, संजय दुर्गापाल सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

यह भी पढें : बड़ी खबर corona : देहरादून में 241 मरीजों सहित प्रदेशभर में 807 पॉजिटिव। सात और मरीजों की मौत और 473 हुए स्वस्थ

Next Post

दु:खद खबर : सरकार में दायित्वधारी ज्ञान सिंह नेगी का निधन

ऋषिकेश। प्रदेश सरकार में दायित्वधारी एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह नेगी का आज ऋषिकेश में निधन हो गया। इस दु:खद खबर से आम जन सहित भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। […]
PicsArt 09 08 10.52.06

यह भी पढ़े