हिमाचल (Himachal) विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 62 प्रत्याशियों के नामों का किया एलान तो कांग्रेस ने की 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, देखें लिस्ट - Mukhyadhara

हिमाचल (Himachal) विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 62 प्रत्याशियों के नामों का किया एलान तो कांग्रेस ने की 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, देखें लिस्ट

admin
1666156190084

मुख्यधारा डेस्क

हिमाचल (Himachal) प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए घमासान शुरू हो गया है। इसी कड़ी में अगले महीने 12 नवंबर को होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार रात को कांग्रेस ने अपने 46 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी आज सुबह अपने 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही अब भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना जौहर दिखाएंगे।

राजधानी दिल्ली में मंगलवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश में उम्मीदवारों के नामों की मुहर लगी।

सीएम जयराम ठाकुर सिराज विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस यहां से पहले ही चेतराम ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।  जिसके बाद अब बीजेपी ने भी सीएम जयराम ठाकुर के नाम का औपचारिक एलान किया। बीजेपी ने 62 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट में पांच महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है।

सीएम जयराम ठाकुर के अलावा बीजेपी ने अनिल शर्मा को मंडी से टिकट दिया है, वहीं कांगड़ा से पवन काजल को उम्मीदवार बनाया गया है । हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है।

बता दें कि हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी को खत्म हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। इनमें 20 सीटें आरक्षित हैं। 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 3 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं। 2017 में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। चुनाव में भाजपा 44, तो कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली थी। एक सीट पर सीपीआई एम और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे।

IMG 20221019 WA0007 IMG 20221019 WA0006 IMG 20221019 WA0005

कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान

हिमाचल (Himachal) प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार शाम को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 46 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है । इसके बाद कांग्रेस को अपने 22 और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करनी है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं। आज जारी की गई कांग्रेस की लिस्ट में चुराह विधानसभा सीट से यशवंत सिंह खन्ना, चंबा नीरज नैयर, डलहौजी आशा कुमारी, भटियात कुलदीप सिंह पठानिया, नूरपुर अजय महाजन, फतेहपुर भवानी सिंह पठानिया, जवाली प्रो. चंद्र कुमार, जसवां परागपुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया, ज्वालामुखी संजय रत्न, नगरोटा रघुवीर सिंह बाली, शाहपुर केवल सिंह पठानिया, नादौन सुखविंद्र सिंह सुक्खू, धर्मशाला सुधीर शर्मा, पालमपुर आशीष बुटेल, बैजनाथ किशोरी लाल, लाहौल-स्पीति रवि ठाकुर, कुल्लू सुंदर ठाकुर, बंजार खिमी राम, सुंदरनगर सोहन लाल ठाकुर, सराज चेतराम ठाकुर, द्रंग कौल सिंह ठाकुर, मंडी चंपा ठाकुर, बल्ह प्रकाश चौधरी, भोरंज सुरेश कुमार, सुजानपुर राजेंद्र राणा, बड़सर इंद्र दत्त लखनपाल, हरोली मुकेश अग्निहोत्री, ऊना सतपाल रायजादा, झंडूता विवेक कुमार, घुमारवीं राजेश धर्माणी, नयनादेवी जी राम लाल ठाकुर, अर्की संजय अवस्थी, दून राजकुमार चौधरी, सोलन कर्नल(सेवानिवृत) धनीराम शांडिल, कसौली विनोद सुल्तानपुरी, पच्छाद दयाल प्यारी, नाहन अजय सोलंकी, रेणुका जी विनय कुमार, शिलाई हर्षवद्धन चौहान, चौपाल रजनीश किमटा, ठियोग कुलदीप सिंह राठौर, कसुम्पटी अनिरुद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण विक्रमादित्य सिंह, जुब्बल कोटखाई रोहित ठाकुर, रामपुर नंद लाल और रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा को पार्टी ने टिकट दिया है।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में एक फेज में 12 नवंबर को वोटिंग होगी। मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

गुजरात के लिए अभी चुनाव तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। 68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल में नोटिफिकेशन 17 अक्टूबर को जारी हुआ।

25 अक्टूबर तक प्रत्याशी नामांकन करा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 अक्टूबर को होगी। 29 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपनी दावेदारी वापस ले सकते हैं। 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।

IMG 20221018 WA0032

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : पीएम मोदी का बद्री-केदार का दौरा फाइनल। 21 अक्टूबर को ऐसा रहेगा कार्यक्रम

 

यह भी पढें : बिग ब्रेकिंग (Helicopter crash) केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, आधा दर्जन लोगों के मौत की सूचना

 

यह भी पढें : बोर्ड की बैठक में लगी मुहर : पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी (Roger Binny) बीसीसीआई के अध्यक्ष चुने गए, सौरव गांगुली का खत्म हुआ कार्यकाल

 

यह भी पढें : Haridwar : पंचायत प्रतिनिधियों की जीत को बताया हरिद्वार के विकास के लिये नये अध्याय की शुरूआत, CM धामी ने दी बधाई

Next Post

सियासत: 24 साल बाद आज कांग्रेस (Congress) को मिलेगा गांधी परिवार से बाहरी अध्यक्ष, मलिकार्जुन खड़गे की जीत तय, वोटों की गिनती शुरू

शंभू नाथ गौतम सोमवार को कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। देश भर के राज्य मुख्यालयों से मतपेटियां मतगणना स्थल यानी कांग्रेस दफ्तर पहुंच चुकी हैं। यह मतगणना नई […]
IMG 20221019 WA0008

यह भी पढ़े