बड़ी खबर: भाजपा को बड़ा झटका, सांसद अर्जुन सिंह (arjun singh) ने पार्टी से दिया इस्तीफा, इस राजनीतिक दल के साथ शुरू की नई पारी - Mukhyadhara

बड़ी खबर: भाजपा को बड़ा झटका, सांसद अर्जुन सिंह (arjun singh) ने पार्टी से दिया इस्तीफा, इस राजनीतिक दल के साथ शुरू की नई पारी

admin
IMG 20220522 WA0019

पश्चिम बंगाल। साल 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। ‌पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल का दौरा किया था। इस दौरान राज्य के भाजपा नेताओं के साथ अमित शाह ने साल 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा भी लिया, लेकिन आज बंगाल में भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। ‌

टीएमसी की सदस्यता की ग्रहण

राज्य की बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह (arjun singh) ने आज अचानक इस्तीफा दे दिया है। ‌कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अर्जुन सिंह को टीएमसी की सदस्यता ग्रहण कराई। ‌अर्जुन सिंह (arjun singh) 2019 चुनाव से पहले भाजपा में आए थे और बैरकपुर से सांसद बने थे। सिंह बंगाल विधानसभा में भाटपारा से 4 बार विधायक रह चुके हैं। पिछले 11 महीने में बंगाल में भाजपा के 5 बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है।

बता दें कि अर्जुन सिंह (arjun singh) बीते कुछ समय से भाजपा के खिलाफ बयान दे रहे थे। बंगाल चुनाव में सफलता नहीं मिलने के बाद जून 2021 में कद्दावर नेता मुकुल रॉय ने भाजपा छोड़ दी थी। इसके बाद राजीब बनर्जी, बाबुल सुप्रीयो, विश्वजीत दास जैसे नेताओं ने भी तृणमूल का दाम थाम लिया। राजीव बनर्जी त्रिपुरा प्रभारी हैं, जबकि बाबुल सांसदी छोड़ विधायक बने हैं। तृणमूल में आने के बाद अर्जुन सिंह ने कहा कि मैं अभी सांसदी से इस्तीफा नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि तृणमूल से भाजपा में गए 2 सांसद जिस दिन इस्तीफा देंगे, उस दिन मैं भी दे दूंगा‌।

Next Post

ब्रेकिंग: STF को मिली बड़ी सफलता। 30 हजारी ईनामी महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां 30 हजार रुपए का ईनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया  है। एसटीएफ(STF) से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार की गई अपराधी क्लेमेंटाउन  के एक चर्चित मामले से जुड़ी […]
IMG 20220522 WA0012 1

यह भी पढ़े