बड़ी खबर: आम आदमी पार्टी से छिटकने लगे नेता। शुभ संकेत के रूप में नहीं देख रहे रणनीतिकार - Mukhyadhara

बड़ी खबर: आम आदमी पार्टी से छिटकने लगे नेता। शुभ संकेत के रूप में नहीं देख रहे रणनीतिकार

admin
Picsart 21 12 31 09 53 26 073

देहरादून/मुख्यधारा

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड को वर्ष 2021 के अंतिम दिन और विधानसभा चुनाव से ऐन पहले पूर्व आईएएस सुबर्धन शाह झटका दे दिया है। उन्होंने पार्टी की नीतियों को लेकर पार्टी से अलविदा कह दिया।

सुबर्धन शाह प्रदेश के वरिष्ठ नौकरशाहों में रहे हैं। उनके आने से पार्टी को काफी लाभ मिल सकता था, किंतु वह बहुत कम समय में ही पार्टी से अलग हो गए।

पौड़ी जनपद में भी आशुतोष नेगी के रूप में करारा झटका

इससे पूर्व आम आदमी पार्टी को पौड़ी जनपद में तब करारा झटका लगा था, जब वहां आप के वरिष्ठ नेता आशुतोष नेगी ने पार्टी को छोड़ दिया। नेगी वरिष्ठ पत्रकार रहे हैं और अनुभव से पार्टी की नीतियों को जोर-शोर से एक साल से उठाते आ रहे थे। इस लिहाज से आप का पौड़ी जनपद में खासी आवाज गंूज रही थी, किंतु आशुतोष ने भी कुछ दिन पहले ही पार्टी की नीतियों से खिन्न होकर इससे अलग हो गए।

कुल मिलाकर राजनैतिक रणनीतिकार आप जैसी ऊर्जावान व नई पार्टी होने के लिहाज से उनके नेताओं के चुनाव पूर्व इस तरह से छिटकने को शुभ संकेत के रूप में नहीं देख रहे हैं।

हालांकि राजनैतिक विश्लेषक मानते हैं कि जिस तरह से आप पार्टी उत्तराखंड में जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही है और भाजपा-कांग्रेस को कड़ी चुनौती दी है, इससे प्रदेश में आम आदमी पार्टी ही तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। अब देखना यह होगा कि पार्टी अपने सभी नेताओं को एकजुट रखने में किस तरह से नई रणनीति बनाती है!

 

यह भी पढ़े : Breaking: इस वर्ष की अंतिम कैबिनेट बैठक आज। कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

 

यह भी पढ़े : दु:खद: यहां कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से चालक की मौत, तीन घायल

 

यह भी पढ़े : Breaking: सूचना अधिकारियों के तबादले। बद्रीचन्द बने देहरादून जिला सूचना अधिकारी

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : उत्तराखंड की जनता को PM मोदी ने दी 17547 करोड़ की योजनाओं की सौगात

 

यह भी पढ़े : Breaking: सिपाही से मारपीट कर उसकी रिवाल्वर छीनने वाले अभियुक्त को एसओजी व काशीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर: देहरादून जनपद में प्रवेश के लिए अब 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता। पढें आदेश

 

यह भी पढ़े : दुःखद: यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या। क्षेत्र

Next Post

बड़ी खबर : CM पुष्कर धामी बोले : सभी के प्रयासों से श्रेष्ठ राज्य बनेगा उत्तराखंड

नाबार्ड द्वारा स्टेट क्रेडिट सेमिनार का आयोजन, जारी किया गया स्टेट फोकस पेपर वर्ष 2022-23 के लिए उत्तराखण्ड के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की कुल ऋण क्षमता 28 हजार 528 करोड़ रूपए का अनुमान   देहरादून/मुख्यधारा नाबार्ड द्वारा 2022-23 के लिए […]
Picsart 21 12 31 12 41 10 042

यह भी पढ़े