जागेश्वर: कुंजवाल के पक्ष में भारी जन समर्थन देख भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशियों की उड़ी नींद - Mukhyadhara

जागेश्वर: कुंजवाल के पक्ष में भारी जन समर्थन देख भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशियों की उड़ी नींद

admin
1644375043126

जागेश्वर/मुख्यधारा 

जागेश्वर से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल ने मंगलवार को विकासखंड लमगड़ा के चायखान से लमकोट, पन्यालीछीना, कनरा, स्योनानी, बचकांडे, बोरागांव, निरई, व ल्वाली आदि गांवों में जनसंपर्क किया। इस मौके पर कुंजवाल के पक्ष में आए भारी जनसमर्थन देख भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशियों की नींद उड़ गई है।

जनसंपर्क के दौरान गोविंद सिंह कुंजवाल के साथ सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद थे। विभिन्न गांवों के लोग भारी संख्या में कुंजवाल की बात सुनने को आतुर दिखे।

1644375114838

इस मौके पर गोविंद सिंह कुंजवाल ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के बीते 5 वर्षों में विकास की रफ्तार रुक गई है। नए काम करने की बजाए इस सरकार ने कांग्रेसराज में शुरू किए गए ऐसे कार्यों को भी रुकवा दिया, जिनसे दूरगामी परिणाम मिलने थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन-तीन मुख्यमंत्रियों को बदलने के सिवाय और कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की यह सरकार मुख्यमंत्री बदलने के लिए जानी जाएगी।

कुंजवान ने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा राज में बेतहाशा महंगाई के बोझ तले दब गई है। जिससे निजात पाने के लिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा की हवाई घोषणाओं का सच जान चुकी है और आगामी 10 मार्च को यह सच सबके सामने आ जाएगा। कुंजवाल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता इस बार पूर्ण बहुमत की कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।

इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों से सबक लेते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

1644375151895

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सजवाल, रमेश बिष्ट, धन सिंह फर्त्याल, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह, हीरा सिंह, मदन सिंह, प्रकाश सिंह नेगी, पान सिंह बोरा, प्रधान गंगा देवी, सरपंच हिम्मत सिंह बोरा, पान सिंह बोरा, भोपाल सिंह, शिवराज सिंह, खीम सिंह, पूर्ण सिंह बोरा, विनोद बोरा, चंदन सिंह बोरा, किशन सिंह, हरीश सिंह बाली, रमेश राम, हरीश राम, त्रिलोक सिंह बोरा, राजू बगड़वाल, गोविंद सिंह धोनी, हरीश सिंह धोनी, सुंदर फर्त्याल आदि सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

बताते चलें कि जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में गोविंद सिंह कुंजवाल खासे लोकप्रिय हैं। इसका मुख्य कारण उनकी स्वच्छ छवि व सादगी पसंद कार्यशैली है। कुंजवान के बारे में कहा जाता है कि उनके क्षेत्र से यदि विपक्षी दलों से जुड़े लोग भी उनके पास कोई काम लेकर आते हैं तो वह बिना किसी भेदभाव के उनका काम प्राथमिकता से करते हैं। यही कारण है कि अन्य दलों के नेता भी उनका बड़ा सम्मान करते हैं।

Next Post

सियासत: कांग्रेस ने आज चार नेताओं को किया छह साल के लिए निष्कासित। कल दो पूर्व विधायकों को भी दिखाया था बाहर का रास्ता

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने एवं विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी लाइन से बाहर जाकर अनुशासन तोडऩे वाले चार नेताओं को आगामी 6 वर्षों से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इससे पूर्व गत […]
congress uk

यह भी पढ़े