पॉलिटिकल : इस भाजपा विधायक को अनुशासनहीनता पर कारण बताओ नोटिस - Mukhyadhara

पॉलिटिकल : इस भाजपा विधायक को अनुशासनहीनता पर कारण बताओ नोटिस

admin
deshraj karanwal mla

देहरादून। झबरेड़ा के भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल द्वारा गत कुछ माह से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व अशोभनीय व्यवहार करने व पार्टी से हट कर संगठन जैसी व्यक्तिगत गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गम्भीरता से लिए जाने के बाद उनके निर्देश पर प्रदेश महामंत्री द्वारा कर्णवाल को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। जिसका उन्हें 15 दिन में उत्तर देना होगा।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि झबरेड़ा के भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल की पिछले कुछ महीनों से पार्टी कार्यकर्ताओं से अभद्र व अशोभनीय व्यवहार व पार्टी से हट कर संगठन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा संज्ञान लिया गया और भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देश पर प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी कुलदीप कुमार ने आज कर्णवाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। कर्णवाल के कृत्य को अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना गया है।
कुलदीप कुमार द्वारा जारी नोटिस में कर्णवाल से कहा गया है कि वे 15 दिन में प्रदेश अध्यक्ष अथवा उन्हें नोटिस का लिखित उत्तर दें अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें: पौड़ी गढ़वाल के लिए दु:खद खबर : थलीसैंण क्षेत्र के जवान की जम्मू कश्मीर में आकस्मिक निधन। शोक की लहर

यह भी पढ़ें :  बड़ी खबर corona : आज फिर 259 मामले। उधमसिंहनगर जिले में शतक पार

Next Post

आपदा : चमोली घाट तहसील में भारी बारिश से गौशाला क्षतिग्रस्त। एक महिला की मौत, एक बालिका जख्मी

चमोली। जनपद के तहसील घाट के बूरा एवं पडेर गांव की सीमान्तर्गत तिमदों तोक में मंगलवार की सुबह अतिवृष्टि के कारण एक भवन गौशाला पूर्ण क्षतिग्रस्त होने के कारण एक महिला देवेश्वरी देवी(36) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। […]
chamoli apda

यह भी पढ़े