सियासत: कांग्रेस ने आज चार नेताओं को किया छह साल के लिए निष्कासित। कल दो पूर्व विधायकों को भी दिखाया था बाहर का रास्ता - Mukhyadhara

सियासत: कांग्रेस ने आज चार नेताओं को किया छह साल के लिए निष्कासित। कल दो पूर्व विधायकों को भी दिखाया था बाहर का रास्ता

admin
congress uk
देहरादून/मुख्यधारा
उत्तराखंड कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने एवं विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी लाइन से बाहर जाकर अनुशासन तोडऩे वाले चार नेताओं को आगामी 6 वर्षों से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इससे पूर्व गत दिवस भी पार्टी ने अपने दो पूर्व विधायकों को छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया था।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के निर्देशों के अनुक्रम में यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ व एआईसीसी सदस्य हंसपाल बिष्ट, सुनील वरुण, वरदेव सिंह, उर्वीदत्त गुरुली को पार्टी ने सख्त कदम उठाते हुए छह वर्षों के लिए निष्कासित किया है।
इससे पूर्व गत दिवस पार्ट ने पूर्व विधायक तसलीम अहमद और नारायण राम आर्य को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। आर्य गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र से 2002 व 2012 में कांग्रेस के विधायक रहे हैं, वहीं तसलीम अहमद 2002 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक चुने गए थे।
इस प्रकार पार्टी अनुशासन के खिलाफ जाने वाले नेताओं पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा रही है।
वहीं दूसरी ओर जिन नेताओं ने पार्टी लाइन से बाहर जाने में हाथ पीछे खींच दिए, इसके ईनाम के रूप में ऐसे नेताओं को पार्टी ने उनका कद बढ़ाते हुए संगठन में जिम्मेदारियां सौंपकर डैमेज कंट्रोल करने का काम भी किया है।
Next Post

video: आ गया भाजपा का दृष्टिपत्र। जानिए क्या-क्या है खास बातें

देहरादून/मुख्यधारा आखिरकार काफी इंतजार के बाद मतदान से पांच दिन पूर्व उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी हो ही गया। इस मौके पर घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष रमेश पोखरियाल ने मुख्य बिंदु साझा किए। भारतीय जनता पार्टी […]
bjp

यह भी पढ़े