सियासत: सीएम अरविंद केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, आम आदमी पार्टी के एकमात्र लोकसभा सांसद और विधायक भाजपा में शामिल - Mukhyadhara

सियासत: सीएम अरविंद केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, आम आदमी पार्टी के एकमात्र लोकसभा सांसद और विधायक भाजपा में शामिल

admin
s 1 6

सियासत: सीएम अरविंद केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, आम आदमी पार्टी के एकमात्र लोकसभा सांसद और विधायक भाजपा में शामिल

मुख्यधारा डेस्क

लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है। पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले के मामले ईडी की कस्टडी में है। ऐसे में पंजाब के जालंधर से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद सुशील रिंकू ने राजधानी दिल्ली में भाजपा जॉइन कर ली है। वे पार्टी के एकमात्र लोकसभा सदस्य थे। उनके साथ जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल ने भी भाजपा जॉइन की है।

यह भी पढ़ें : Loksabha Chunav : उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की जारी की लिस्ट, देवभूमि में इन नेताओं का रहेगा प्रचार का जिम्मा

इससे पहले शीतल अंगुराल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर आम आदमी पार्टी छोड़ने का एलान किया। बता दें कि सुशील कुमार रिंकू ने मई, 2023 में हुए जालंधर संसदीय उपचुनाव के दौरान जीत हासिल की थी। इस उपचुनाव में उन्होंने 57 हजार से ज्यादा वोट जीते थे।

सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से ही राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले ही उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। बता दें कि रिंकू 1990 में एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पानी के लिए तरस रहा गंगा-यमुना का मायका उत्तराखंड

1992 में अकाली दल के उपचुनाव के दौरान सुशील कुमार रिंकू ने युवाओं को चुनाव के लिए तैयार किया और बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में काम किया।

Next Post

पर्यावरणीय परिवर्तन (environmental change) से खतरे में जलस्रोत बदले हालात?

पर्यावरणीय परिवर्तन (environmental change) से खतरे में जलस्रोत बदले हालात? डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला उत्तराखंड का पर्वतीय क्षेत्र प्राकृतिक जलस्रोतों से परिपूर्ण हैं, मगर वर्तमान में इनकी जगह घर-घर में लगे नल, हैंडपंपों ने ले ली है।जिस कारण लोगों ने […]
d 6

यह भी पढ़े