दून की जनसमस्याओं का समाधान न किये जाने पर भाजपा सरकार का पुतला दहन - Mukhyadhara

दून की जनसमस्याओं का समाधान न किये जाने पर भाजपा सरकार का पुतला दहन

admin
bjp putla dahan

देहरादून।  महानगर कांग्रेस कमेेटी देहरादून के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा देहरादून शहर की जनसमस्याओं का समाधान न किये जाने पर एस्लेहाल चैक में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

इस असवर पर उन्होंने कहा कि महानगर कांग्रेस द्वारा कई वार संबंधित नेतागणों एवं अधिकारियों को लगातार जनसमस्याओं से अवगत कराया गया है, परन्तु सरकार व अधिकारियों द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि व्यापारियों पर कामर्शियल टैक्स, मलिन बस्तियों का नियमतिकरण पट्टा न दिये जाने, ई रिशाा के चालान, वनवे यातायात व्यवस्था, देहरादून को स्मार्ट सीटी बनाने जैसे अहम मुद्दे है जो जनसरोकारों से जुडे़ है, पर राज्य सरकार उन पर ध्यान नही दे रही है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार का ऐसा ही रवैया रहा तो कांग्रेस का कार्यकर्ता चुप नही बैठेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए जनभावनाआंे को भड़का कर देश मेें अराजकता माहौल पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन महान स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजाद करने का काम किया आज केन्द्र सरकार उनके योगदान को भुलाकर देश के ’’सर्व धर्म संभाव’’ को समाप्त करने का काम कर रही है।
लालचन्द शर्मा ने कहा कि देश की जनता के साथ भाजपा ने जो वादा किया था उन वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा भाजपा के नेता अनर्गल बयानवाजी कर देश को जाति एवं धर्म में बाॅटकर साम्प्रदायिकता फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मंहगाई चरम पर है विकास का नामोनिसान नही है, राजधानी का हाल देखकर लगता है कि अन्य जनपदों का क्या हाल होगा। उन्होंने राज्य के नौजवानों का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाला समय और विकट होगा हम सबको ऐसे लोगों को सबक सिखाने की आवश्यकता है, जो देश को बरवादी की ओर ले जाकर अपना उल्लू सीधा कर रहे है।

Next Post

भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष बोले, सोना बेच-बेच कर देश चलाने वाली सरकारों का गया जमाना

भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष बोले, सोना बेच-बेच कर देश चलाने वाली सरकारों का गया जमाना विजेंद्र राणा देहरादून। भाजपा के नव नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष ने आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने स्वागत समारोह में कहा कि सोना बेच-बेच कर […]
banshidhar bhagat 1

यह भी पढ़े