ब्रेकिंग: किशोर उपाध्याय कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित होने के बाद बीजेपी कार्यालय पहुंचे - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: किशोर उपाध्याय कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित होने के बाद बीजेपी कार्यालय पहुंचे

admin
Screenshot 20220127 100254 WhatsApp

मुख्यधारा/देहरादून 

कांग्रेस ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें आगामी 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। किशोर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।

इससे पहले इसी आरोप के चलते उनसे सभी पद वापिस ले लिए गए थे। तभी से किशोर उपाध्याय पार्टी से नाराज चल रहे थे और माना जा रहा था कि वह जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

वहीं बताया जा रहा है कि भाजपा में शामिल होने लिए किशोर भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें भाजपा के टिकट पर टिहरी सीट पर मैदान में उतारा जाएगा।

IMG 20220127 WA0004

1

Next Post

सियासत: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका। भाजपा में शामिल हुए किशोर उपाध्याय

मुख्यधारा/देहरादून  कांग्रेस को आज किशोर उपाध्याय ने बड़ा झटका दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस से नाता तोड़ते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे पहले इसकी भनक लगते ही कांग्रेस ने किशोर को 6 वर्षों के लिए पार्टी से […]
Screenshot 20220127 102640 WhatsApp2

यह भी पढ़े