सियासत: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका। भाजपा में शामिल हुए किशोर उपाध्याय - Mukhyadhara

सियासत: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका। भाजपा में शामिल हुए किशोर उपाध्याय

admin
Screenshot 20220127 102640 WhatsApp2

मुख्यधारा/देहरादून 

कांग्रेस को आज किशोर उपाध्याय ने बड़ा झटका दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस से नाता तोड़ते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे पहले इसकी भनक लगते ही कांग्रेस ने किशोर को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

काफी दिनों से जो संभावना जताई जा रही थी, आखिरकार वह सच हो ही गई और किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए।

पिछले 40 वर्षों से वे कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे। आज सुबह भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने मदन कौशिक सहित अन्य नेताओं के साथ मिलकर किशोर उपाध्याय का स्वागत किया।

इसके बाद वे टिहरी के लिए रवाना हो गए हैं। बताते चलें कि किशोर उपाध्याय पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं और उनका कई सीटों पर खासा प्रभाव है।

 

यह भी पढ़ें: Big breaking: 10 सीटों पर कांग्रेस ने किए प्रत्याशी घोषित। हरिद्वार ग्रामीण से हरीश रावत की पुत्री प्रत्याशी

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: भाजपा ने की 9 प्रत्याशियों की सूची जारी। कोटद्वार से ऋतु खंडूरी को उतारा मैदान में

 

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: किशोर उपाध्याय कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित होने के बाद बीजेपी कार्यालय पहुंचे

Next Post

ब्रेकिंग: आज 2439 कोरोना संक्रमित व 13 की मौत

मुख्यधारा/देहरादून  प्रदेश में आज 2439 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं, जबकि 13 मरीजों की मौत हुई है। आज 3999 मरीज अस्पतालों से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसके साथ ही अब कुल मरीजों की संख्या 31221 पर पहुंच गई है। […]
1643289307121

यह भी पढ़े