भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष बोले, सोना बेच-बेच कर देश चलाने वाली सरकारों का गया जमाना - Mukhyadhara

भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष बोले, सोना बेच-बेच कर देश चलाने वाली सरकारों का गया जमाना

admin
banshidhar bhagat 1

भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष बोले, सोना बेच-बेच कर देश चलाने वाली सरकारों का गया जमाना

विजेंद्र राणा

देहरादून। भाजपा के नव नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष ने आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने स्वागत समारोह में कहा कि सोना बेच-बेच कर देश चलाने वाली सरकारों का अब जमाना चला गया। अब भारत की छवि पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण एक मजबूत राष्ट्र की है। जो कभी वीजा पर रोक लगाते थे, अब रेड कारपेट बिछाते हैं और हाथ में हाथ डालकर साथ पैदल चलते हैं। भले ही वह सबसे समृद्ध राष्ट्र के राष्ट्रपति हों। उन्होंने कहा कि हम भाजपा कार्यकर्ता समाज बदलने में विश्वास रखते हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की सरकार पर 3 साल में किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगा है और उत्तराखंड सरकार लगातार जनहित के कार्य कर रही है।
भगत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह उनकी पीड़ा उनका दर्द समझते हैं और किसी भी दशा में कार्यकर्ता को रुष्ट नहीं होने देंगे और सभी के सहयोग से 2022 का चुनाव दोबारा भारी मतों से जीतेंगे साथ ही केंद्र की मोदी सरकार की मजबूती के लिए काम करेंगे।
कार्यक्रम को मेयर सुनील उनियाल गामा, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, अनिल गोयल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रतन चौहान ने किया।
कार्यक्रम में महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, मंडल अध्यक्ष धर्मपाल रावत, विजय भट्ट, संदीप मुखर्जी, पूनम ममगाईं, पार्षद आलोक कुमार, सतीश कश्यप, दिनेश सती, दर्शन लाल बिंजोला, महिपाल धीमान, नीरज सेठी, आफताब आलम, राखी बड़थ्वाल, राजपाल पयाल, महेश पांडे, अनंत सागर, अनुराग भाटिया, सुभाष बालियान, सरदार सोनू सिंह, राजकुमार कक्कड़, लच्छू गुप्ता, अनुराध वालिया, वैजयंती माला, आशि खान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इससे पूर्व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाओं आतिशबाजी एवं नारों के साथ बाइक रैली निकालकर एस्कॉर्ट किया गया।

Next Post

खनन पट्टा धारकों को मिली राहत। खनन रोके जाने की अवधि के बराबर मिलेंगे अतिरिक्त दिन

खनन पट्टा धारकों को मिली राहत। खनन रोके जाने की अवधि के बराबर मिलेंगे अतिरिक्त दिन देहरादून। पट्टाधारक की त्रुटि के बिना खनन रोके जाने की अवधि के बराबर अतिरिक्त दिन दिए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने राज्य […]
khanan

यह भी पढ़े