प्रियंका गांधी की रैलियों के बाद उत्तराखंड होगा कांग्रेसमय : राजीव महर्षि - Mukhyadhara

प्रियंका गांधी की रैलियों के बाद उत्तराखंड होगा कांग्रेसमय : राजीव महर्षि

admin
c 6

प्रियंका गांधी की रैलियों के बाद उत्तराखंड होगा कांग्रेसमय : राजीव महर्षि

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की 13 अप्रैल को होने वाली रैलियों के बाद कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान चरम पर पहुंच जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अभी तक कांग्रेस के पक्ष में चल रहा अंडर करंट कल से सतह पर आ जाएगा।

महर्षि ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता बदलाव का मन बना चुकी है और जनता 19 अप्रैल को अपना फैसला ईवीएम में चुपचाप बंद करने जा रही है और चार जून को जब ईवीएम खुलेगी तो 400 पार का नारा जपने वालों का बुखार भी अपने आप उतर जायेगा। महर्षि ने कहा कि लोग आपसी भाईचारा और संबंधों की खातिर खुल कर नहीं बोल रहे हैं, लेकिन आपसी बातचीत में अपने हृदय के उदगार व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सफलता की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : चर्चा का विषय बनी पीएम मोदी और कैबिनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत की मुलाकात

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की हत्या, बढ़ती बेरोजगारी से त्रस्त लोग नौकरी बेचने वालों को संरक्षण, हाकम सिंह जैसे तत्वों को पालने वालों को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं और कल रामनगर तथा रुड़की में प्रियंका गांधी की रैलियों के बाद इसका भरोसा सत्तारूढ़ दल को भी हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र पर प्रदेश के आम लोग अपना भरोसा जता रहे हैं और पिछले दस साल में हुई देश की दुर्दशा के कारण बदलाव की इबारत लिखने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पीएम की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जनता का आभार जताया

Next Post

सीएम योगी और प्रियंका गांधी की उत्तराखंड में आज दो-दो चुनावी जनसभाएं, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छाया जोश

सीएम योगी और प्रियंका गांधी की उत्तराखंड में आज दो-दो चुनावी जनसभाएं, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छाया जोश देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के लिए क्षेत्र में प्रचार अब आखिरी चरण में पहुंचने को है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और […]
y

यह भी पढ़े