सीएम योगी और प्रियंका गांधी की उत्तराखंड में आज दो-दो चुनावी जनसभाएं, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छाया जोश - Mukhyadhara

सीएम योगी और प्रियंका गांधी की उत्तराखंड में आज दो-दो चुनावी जनसभाएं, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छाया जोश

admin
y

सीएम योगी और प्रियंका गांधी की उत्तराखंड में आज दो-दो चुनावी जनसभाएं, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छाया जोश

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के लिए क्षेत्र में प्रचार अब आखिरी चरण में पहुंचने को है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट मांगेंगे। मुख्यमंत्री योगी हल्द्वानी और श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि प्रियंका गांधी रुड़की और रामनगर में रैलियां करेंगी। दोनों ही नेता इस चुनाव में पहली बार रैली करने आ रहे हैं।

सीएम योगी और प्रियंका गांधी की जनसभा को लेकर सुरक्षा की खास तैयारी की गई है। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट में चुनावी माहौल को गरमाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें : चर्चा का विषय बनी पीएम मोदी और कैबिनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत की मुलाकात

इस चुनाव में योगी पहली बार उत्तराखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। स्टार प्रचारक के लिए योगी की प्रदेश में कि योगी व धामी की जनससभा दोपहर 12 बजे से एमबी इंटर कालेज मैदान में आयोजित होगी। वहीं प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज रुड़की में पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जनसभा स्थल का जायजा लिया। सह प्रभारी दीपिका पांडे और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने रामनगर के पीरूमदारा पहुंचकर प्रियंका गांधी की जनसभा की तैयारियों का निरीक्षण किया। प्रियंका गांधी की उत्तराखंड में यह पहली जनसभा होने जा रही है।

वहीं ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के बाद अब पार्टी के दिग्गज नेता केंद्रीय गृह अमित शाह उतरने वाले हैं। वह कोटद्वार में 16 अप्रैल को गढ़वाल लोस सीट पर पार्टी प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें : डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पीएम की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जनता का आभार जताया

इसके अलावा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी उत्तराखंड में चुनावी जनसभा करने आएंगे। हालांकि अभी आने की डेट निश्चित नहीं हुई है।

Next Post

धधकते रहेंगे जंगल (Forests) इस साल आग बुझाने नहीं आएंगे हेलिकॉप्टर 

धधकते रहेंगे जंगल (Forests) इस साल आग बुझाने नहीं आएंगे हेलिकॉप्टर  डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला उत्तराखंड की बहुमूल्य वन संपदा को हर साल जंगलों में लगने वाली आग से काफी नुकसान होता है। तमाम पेड़-पौधे और जीव-जंतु इस आग में […]
a

यह भी पढ़े