Header banner

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के लिए दिल्ली में महारैली आयोजित 

admin
IMG 20251214 WA0005

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के लिए दिल्ली में महारैली आयोजित 

नई दिल्ली/देहरादून, मुख्यधारा

दिल्ली के रामलीला मैदान में गत दिवस राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य सभी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेताओं के आह्वान पर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के लिए महारैली का आयोजन किया जा रहा है।

IMG 20251214 WA0004

उत्तराखंड प्रदेश मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया भारतीय जनता पार्टी की दमनकारी नीतियों के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में यह महारैली की जा रही है और उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डा. हरक सिंह रावत एवं वरिष्ठ नेताओ के अथक प्रयासों से हजारों की तादाद में कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का विरोध करने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।

IMG 20251214 WA0006

इस महारैली मे प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, पूर्व मंत्री अजय सिंह, राजेंद्र शाह, विकास नेगी सहित समस्त विधायक एवं जिला महानगर अध्यक्ष गणों सहित हजारों की संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हैँ।

IMG 20251214 WA0008

Next Post

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई के तहत 179625.95 लाख के 11 मोटर मार्ग स्वीकृत

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई के तहत 179625.95 लाख के 11 मोटर मार्ग स्वीकृत पौड़ी/मुख्यधारा प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के प्रयासों से चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई के तहत पाबौ, एकेश्वर, बीरोंखाल […]
IMG 20251215 WA0024

यह भी पढ़े