ब्रेकिंग: प्रमोद रावत (pramod rawat) को कल्जीखाल प्रधान संगठन के अध्यक्ष पद से हटाया। एक मामले में जा चुके हैं जेल - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: प्रमोद रावत (pramod rawat) को कल्जीखाल प्रधान संगठन के अध्यक्ष पद से हटाया। एक मामले में जा चुके हैं जेल

admin
IMG 20220616 WA0006

पौड़ी/मुख्यधारा

प्रधान संगठन के प्रति उदासीनता व कोई रुचि न लिए जाने से नाखुश कल्जीखाल ब्लॉक के प्रधानों ने प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रमोद रावत (pramod rawat) को हटा दिया है।

कल्जीखाल ब्लॉक के प्रधानगणों द्वारा प्रधान संघठन कल्जीखाल के अध्यक्ष प्रमोद रावत (pramod rawat)  को पद से हटा दिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया है।

प्रधानगणों का कहना है कि बीती 27 मई 2022 को प्रधान गणों की एक अतिआवश्यक बैठक आहूत की गयी थी। बैठक में वर्तमान अध्यक्ष प्रधान संघठन प्रमोद रावत (pramod rawat)  को सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि प्रमोद द्वारा प्रधान संगठन के प्रति कोई रुची नहीं ली जा रही है। जो भी कार्य किये जा रहे हैं, वह व्यक्तिगत स्वार्थ के होते हैं।

प्रधानगणों ने यह भी कहा है कि प्रमोद रावत (pramod rawat)  के द्वारा अपने ग्राम सभा में एक गरीब अनुसूचित जाति के परिवार के साथ मारपीट व गाली गलौच के बाद उनके ऊपर एस0सी0/एस0टी0 के अंतगत उन पर केस दर्ज किया गया था, जिसके कारण प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रमोद रावत को जेल जाना पड़ा। इससे सभी प्रधानों की व विकासखण्ड की छवि धूमिल हुई है।

प्रधानों का तर्क है कि प्रमोद रावत (pramod rawat)  वर्तमान प्रधान संगठन अध्यक्ष पद पर बने रहने का प्रधान एवं विकासखण्ड के हित में नहीं है।

Screenshot 20220616 130722 Drive

Screenshot 20220616 130734 Drive

Screenshot 20220616 130745 Drive

Screenshot 20220616 130758 Drive

Screenshot 20220616 130854 Drive

Screenshot 20220616 131812 Drive

Screenshot 20220616 131821 Drive

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी (kailash gahtori) को मिली बड़ी जिम्मेदारी। बने इस निगम के अध्यक्ष

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास (chandanram das health) को किया मेदांता Hospital के लिए रेफर, विधानसभा सत्र के दौरान हुआ था स्वास्थ्य खराब

Next Post

अच्छी खबर: स्पर्श गंगा (sparsh ganga) कार्यालय में दो दिव्यांगों को भेंट की गई ट्राइसाइकिल

हरिद्वार। स्पर्श गंगा (sparsh ganga) कार्यालय में नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट रजि0 और स्पर्श गंगा के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में कु. नीरजा के सहयोग से दो दिव्यांगों दीपक और महबूब को ट्रायसाइकिल दी गई। इसके साथ ही 3 दिव्यागों […]
IMG 20220616 WA0024

यह भी पढ़े