ब्रेकिंग: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी (kailash gahtori) को मिली बड़ी जिम्मेदारी। बने इस निगम के अध्यक्ष - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी (kailash gahtori) को मिली बड़ी जिम्मेदारी। बने इस निगम के अध्यक्ष

admin
FB IMG 1655379736562

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत सीट खाली करने वाले पूर्व विधायक कैलाशचन्द्र गहतोड़ी (kailash gahtori) को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें उत्तराखंड वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।

इस संबंध में सचिव नितेश कुमार झा ने आदेश जारी कर दिया है। कैलाश चन्द्र गहतोड़ी (kailash gahtori) को इस पद पर कार्यरत रहने की अवधि तक मंत्री स्तर (दर्जा) प्रदान किया गया है। उन्हें उनके कर्तव्यों, दायित्वों, अधिकारों एवं सेवा अवधि के संबंध में संबंधित प्रशासकीय विभाग के द्वारा पृथक से आदेश निर्गत किए जाएंगे।

सौंपी जिम्मेदारी : सीएम धामी के लिए चंपावत से सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को मिला बड़ा पद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत सीट छोड़ने वाले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है।

बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में कैलाश गहतोड़ी चंपावत सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। मुख्यमंत्री धामी अपनी परंपरागत सीट खटीमा से चुनाव हार गए थे, इसके बावजूद भाजपा हाईकमान ने धामी को राज्य की कमान सौंप दी थी। अब सीएम धामी के लिए 6 महीने के अंदर विधायक बनने की चुनौती थी। ऐसे में चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी। उसके बाद सीएम धामी ने चंपावत से चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज की।

धामी ने कांग्रेस की प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 55 हजार से अधिक वोटों से हराया। कैलाश गहतोड़ी को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया है। पहले ही अटकलें लगाई जा रही थी कि गहतोड़ी को कोई विशेष पद दिया जाएगा।

 

IMG 20220616 WA0104

Next Post

ब्रेकिंग: कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास (chandanram das health) को किया मेदांता Hospital के लिए रेफर, विधानसभा सत्र के दौरान हुआ था स्वास्थ्य खराब

देहरादून। विधानसभा सत्र के दौरान अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास (chandanram das health) को देहरादून के दून व मैक्स हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जिसके बाद अब उन्हें मेदांता हॉस्पिटल के लिए […]
Screenshot 20220616 162242 WhatsApp

यह भी पढ़े