आगे की राह मजबूत : खटीमा से मिली हार की टीस चंपावत ने पूरी की, cm dhami के चेहरे पर लौटी जीत की खुशी - Mukhyadhara

आगे की राह मजबूत : खटीमा से मिली हार की टीस चंपावत ने पूरी की, cm dhami के चेहरे पर लौटी जीत की खुशी

admin
IMG 20220603 WA0053

 

शंभू नाथ गौतम

आज उत्तराखंड की सियासत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) को चंपावत उपचुनाव में मिली बंपर जीत सुर्खियों में है। इस जीत के बाद मुख्यमंत्री धामी ने आगे की सियासी राह मजबूत कर ली है।

उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक धामी को सुबह से ही बधाई संदेश मिलने का सिलसिला जारी है। वहीं भाजपा के कार्यकर्ता और सीएम धामी के समर्थक जश्न में डूबे हुए हैं।

IMG 20220603 WA0039

अब आपको करीब 3 महीने पीछे लिए चलते हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली भाजपा को प्रचंड जीत के बाद हाईकमान ने पुष्कर सिंह धामी(cm dhami) को चुनाव हारने के बाद भी मुख्यमंत्री पद की कमान सौंप दी थी। 23 मार्च को सीएम धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन खटीमा से मिली हार की ‘टीस’ बरकरार रही। हालांकि दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी राज्य में विकास योजनाओं को लगातार गति देने में लगे हुए थे। लेकिन उनके जेहन में 6 महीने के अंदर राज्य में विधानसभा चुनाव जीतने की भी चुनौती थी। आखिरकार चंपावत से इस बार भाजपा के सीट पर चुने गए विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी(cm dhami) के लिए अपनी सीट खाली कर दी। 31 मई को चंपावत में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हुए। सीएम धामी ने चुनाव प्रचार के दौरान पूरी ताकत झोंक दी थी। आज चंपावत चुनाव के घोषित किए गए नतीजों में मुख्यमंत्री धामी ने बंपर जीत हासिल की है।

बता दें कि 10 मार्च को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए गए थे। तब खटीमा ने सभी को चौंका दिया था। इस सीट से धामी चुनाव हार गए थे। 2 महीने 23 दिन बाद आज 3 जून, शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी के चेहरे पर जीत की खुशी दिखाई दी। चुनाव नतीजों के समय धामी(cm dhami) चंपावत में ही मौजूद थे। यहां पर ‘मुख्यमंत्री क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए भावुक भी हुए और आंख में आंसू भी छलके, लेकिन यह आंसू जीत के थे, भरोसे के थे और सत्ता में पकड़ बनाए रखने के लिए भी हैं’।

चंपावत उपचुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करने के बाद सीएम धामी(cm dhami) ने चंपावत के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां से उनके बचपन की यादें जुड़ी हुई हैं। उन्होंने यहां के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि मैं जहां भी रहूंगा, जिस भी स्थिति में रहूंगा, हमेशा चंपावत के लोगों के दिलों में रहूंगा। ये कहते हुए सीएम धामी लोगों के सामने इमोशनल हो गए।

सीएम धामी(cm dhami) ने अपनी जीत के बाद लोगों का धन्यवाद दिया और कहा कि ये चंपावत के लोगों की जीत है। मैं यहां पर विकास कार्यों के जरिए लोगों के आशीर्वाद को लौटाने की कोशिश करूंगा। बाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्नी के साथ गोल्ज्यू महाराज के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे और आशीर्वाद लिया।

चंपावत में मिली बंपर जीत के बाद सीएम धामी(cm dhami) के समर्थकों में जश्न का माहौल

सीएम धामी की जीत से भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है। बीजेपी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ धामी की जीत का जश्न मना रहे हैं ।

बता दें कि चंपावत विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी सहित सपा प्रत्याशी मनोज कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गरकोटी को पछाड़ते हुए जीत का परचम लहराया है।

गौरतलब है कि सीएम पुष्कर ने वोटों की गिनती के पहले ही राउंड में बढ़त बना ली थी 13 चरणों में हुई मतगणना के बाद धामी ने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से हरा दिया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 54 हजार 121 वोटों से जीत दर्ज की।

FB IMG 1654242140274

गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए पुष्कर सिंह धामी(cm dhami) का चंपावत विधानसभा सीट से जीतना बेहद जरूरी था। अब जब उन्होंने इस सीट पर विजय हासिल कर ली है तो धामी सीएम पद पर बने रहेंगे।

अब मुख्यमंत्री धामी(cm dhami) इस जीत के बाद सशक्त नेता के रूप में उभरे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई उत्तराखंड के भाजपा नेताओं ने सीएम धामी को शानदार जीत पर बधाई दी है।

Next Post

नरसंहार (narsanhar) के 33 साल : लोकतंत्र की बहाली के लिए आंदोलित नागरिकों पर बरसाईं थी गोलियां, मारे गए थे हजारों लोग 

शंभू नाथ गौतम भारत का पड़ोसी देश चीन कई देशों के लिए तो खतरनाक है ही साथ ही भारत के लिए भी सिरदर्द बना हुआ है। चीन को ‘ड्रैगन’ के नाम से भी जाना जाता है। इस देश की दमनकारी […]
IMG 20220604 WA0002

यह भी पढ़े