आज से गढ़वाल और कुमायूं मंडलों में एक साथ चुनाव अभियान शुरू करेगी भाजपा - Mukhyadhara

आज से गढ़वाल और कुमायूं मंडलों में एक साथ चुनाव अभियान शुरू करेगी भाजपा

admin
images 79

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी एक फरवरी से गढ़वाल और कुमायूं मंडलों में दो स्थानों पर एक साथ चुनाव अभियान की शुरू करने जा रही है।
पार्टी प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भण्डारी द्वारा जारी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि इस अभियान का आगाज, गढ़वाल मण्डल, देहारादून के विकासनगर में प्रात: 11 बजे हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया जाएगा। इसके बाद जयराम ठाकुर सहसपुर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के डोर टू डोर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
वहीं दूसरी और कुमायूं मण्डल में भाजपा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा हल्द्वानी से प्रात: 12 बजे किया जाएगा। इसके उपरांत मनोहर लाल खट्टर लालकुंआ विधानसभा में स्थानीय भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में डोर टू डोर अभियान में भी शिरकत करेंगे।

इसके अतिरिक्त पार्टी की और से जानकारी दी गयी कि 3 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और 4 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह एक दिन के प्रवास में उत्तराखंड प्रचार अभियान में प्रतिभाग करने आ रहे हैं।
इस क्रम में जेपी नड्डा उत्तरकाशी में प्रात 11.15 बजे जनसभा को संबोधित और डोर टू डोर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनगर विधानसभा में दोपहर 2.45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे और डोर टू डोर कैम्पेन में प्रतिभाग करेंगे।
वहीं अमित शाह 4 फरवरी को पिथौरागढ़ में प्रात 11.20 बजे जनसभा को संबोधित और डोर टू डोर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत गृह मंत्री नरेंद्रनगर विधानसभा में दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे और डोर टू डोर कैम्पेन में प्रतिभाग करेंगे।

Next Post

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: 632 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे। 95 नामांकन हुए वापस। देखें सीटवार डिटेल

मुख्यधारा/देहरादून उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 632 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हैं जबकि 95 उम्मीदवारों के नामांकन वापस हो गए हैं इस प्रकार 632 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 81 लाख 43 हजार मतदाताओं के हाथ में है। […]
images 77

यह भी पढ़े