यमुनोत्री: पूर्व राज्य मंत्री जगवीर भंडारी कांग्रेस में शामिल। दीपक बिजल्वाण को जिताने के लिए झोकेंगे ताकत - Mukhyadhara

यमुनोत्री: पूर्व राज्य मंत्री जगवीर भंडारी कांग्रेस में शामिल। दीपक बिजल्वाण को जिताने के लिए झोकेंगे ताकत

admin
1643527754066

मुख्यधारा/उत्तरकाशी

भारतीय जनता पार्टी की उपेक्षा से खिन्न होकर यमुनोत्री से पूर्व राज्य मंत्री जगवीर भंडारी ने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वे अब कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण को जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। उन्होंने कहा कि वे अपना नामांकन वापस लेंगे। जगवीर भंडारी जैसे जनाधार वाले नेता का समर्थन मिलने से अब यमुनोत्री विधानसभा सीट पर दीपक बिजल्वाण की स्थिति मजबूत हो गई है।

इस संबंध में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण ने कहा कि मुझे पितातुल्य एक अभिभावक का आशीर्वाद मिला है। अब वे जगवीर भंडारी जी के साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। कांग्रेस सरकार बनने के बाद क्षेत्र में तमाम अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा।
दीपक बिजल्वाण ने कहा कि जगवीर भंडारी जैसे जनाधार वाले नेता के आने से हमें मजबूत संरक्षण मिला है। उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। श्री भंडारी के समर्थक भी आज उनके द्वारा लिए गए फैसले से खुश हैं। इस बार यमुनोत्री में कांग्रेस की जीत निश्चित है।

Next Post

भाजपा ने सतपुली में खोला चुनाव कार्यालय। महाराज ने किया पोखड़ा ब्लाक के गाँवों में जनसंपर्क

सतपुली/मुख्यधारा विधानसभा चौबट्टाखाल के नगर पंचायत सतपुली में भाजपा ने सोमवार को विधिवत सबसे पहले चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर कोविड नियमों का पालन करते हुए चुनाव प्रचार की शुरुआत की। विधानसभा चौबट्टाखाल के नगर पंचायत सतपुली में पूर्व कैबिनेट […]
IMG 20220131 WA0018

यह भी पढ़े