इस वर्ष स्वतन्त्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा : फिरमाल - Mukhyadhara

इस वर्ष स्वतन्त्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा : फिरमाल

admin
WhatsApp Image 2021 08 10 at 3.08.10 PM

अल्मोड़ा/मुख्यधारा

अपर जिलाधिकारी बी0  एल0 फिरमाल की अध्यक्षता में स्वतन्त्रता दिवस को मनाये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्वतन्त्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा हालांकि कोविड-19 संक्रमण के फैलाव के मददेनजर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाईन का पूर्ण ध्यान रखा जायेगा।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त के दिन प्रातः 9 बजे झण्डारोहण कार्यक्रम सभी कार्यालयों में आयोजित किया जायेगा। इसमें सामाजिक दूरी, मास्क पहनना व सेनिटाईजेशन किया जाना आवश्यक है। वही कलेक्ट्रेट में 9: 30 बजे झण्डा फहराया जायेगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए इस वर्ष बड़ी सभा, प्रभातफेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष सामूहिक राष्ट्रीय गान का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन स्थानीय स्टेडियम में प्रातः 11 बजे आयोजित होगा, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा नगर के गणमान्य व्यक्तियों आदि द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होंने इसके सफल संचालन के लिए उन्होंने अधिकारियों को पूर्व में तैयारी करने के निर्देश दिये।

उन्होंने उप जिलाधिकारी को सामूहिक राष्ट्रीय गान में प्रतिभाग करने वालो की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्थानीय संग्रहालय में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों से सम्बन्धित प्रदर्शनी लगायी जायेगी तथा विकासखण्ड स्तर पर भी यह कार्यक्रम सुनिश्चित किये जायेंगे। उन्होंने उक्त कार्यक्रम में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पूर्णतः पालन करने के भी निर्देश दिये।

WhatsApp Image 2021 08 10 at 3.08.11 PM

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस दिन कोविड-19 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि इस दिन देशभक्ति गीत व देश की अखण्डता व एकता को बनाये रखने वाली धुन केबल व लाउडस्पीकर के माध्यम से चलाये जाय साथ ही लोगो को 15 अगस्त की महत्ता के बारे में भी बताया जाए। अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाइड लाईन के अनुसार समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

बैठक में उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, जिला विकास अधिकारी के0 के0 पंत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दीपांकर डेनियल, मुख्य शिक्षाधिकारी एच0बी0 चन्द, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका श्याम सुन्दर प्रसाद आदि उपस्थित थे।

प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ज्योति साह मिश्रा 11 अगस्त, 2021 को 12:30 बजे कालिका स्टेट रानीखेत से प्रस्थान कर अपरान्ह्   2 बजे द्योरापानी स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर में आदरणीय रामपुरी महाराज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण में प्रतिभाग करेंगी। सायं 4 बजे द्योरापानी से कालिका स्टेट रानीखेत को प्रस्थान करेंगी।

उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष 12 अगस्त, 2021 को प्रातः 11:50 बजे कालिका स्टेट रानीखेत से प्रस्थान कर 1 बजे नंदादेवी परिसर में महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित सावन सुंदरी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगी। वहां से प्रस्थान कर 3 बजे सर्किट हाउस अल्मोड़ा में जिलाधिकारी से भेंटवार्ता कर महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रम की समीक्षा करेंगी। सायं 5 बजे अल्मोड़ा से कालिका स्टेट रानीखेत के लिए प्रस्थान करेंगी।

 

Next Post

दुःखद : जंगली जानवरों के आतंक से भेड़-बकरी पालक दहशत में, एक ही दिन में एक दर्जन मवेशियों को बनाया निवाला 

नीरज उत्तराखंडी/पुरोला मोरी विकासखंड के गोविंद वन्य जीव विहार व राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के अंतर्गत विगत सप्ताह से जंगली जानवरों के आतंक से भेड़ बकरी पालक खासे परेशान हैं। गत शनिवार को एक दिन में ही लगभग एक दर्जन से […]
bhed palan

यह भी पढ़े