कर्मचारी एकता मंच की पूरे उत्तराखण्ड में चलाई जा रही जल कलश यात्रा। शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि - Mukhyadhara

कर्मचारी एकता मंच की पूरे उत्तराखण्ड में चलाई जा रही जल कलश यात्रा। शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

admin

सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों व कर्मचारियों की कुर्बानियों व सहयोग से बना राज्य आज हड़ताली प्रदेश बनता जा रहा है। इसी बात को लेकर राज्य कर्मचारी एकता मंच ने 23 अगस्त को गंगोत्री से जल कलश यात्रा शुरू की। यह जल कलश यात्रा आज रुद्रप्रयाग पहुंची। रुद्रप्रयाग के कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों ने जल कलश को कलेक्ट्रेट व विकास भवन पहुंचाया, जहाँ सभी कर्मचारियों ने जल कलश यात्रा का स्वागत किया।

IMG 20200826 WA0010
कर्मचारियों का कहना है कि राज्य निर्माण में सभी ने अपनी ड्यूटी छोड़कर धरना व हड़ताल की थी। तब आंदोलन को बड़ा समर्थन मिल पाया था, लेकिन राज्य बनते ही अधिकारियों व नेताओं की मनमानी के चलते यह राज्य हड़ताली प्रदेशों मे गिना जाने लगा।

IMG 20200826 WA0010
उत्तराखण्ड अलग राज्य बनाने की जो मूल धारणा थी, सपनों का उत्तराखण्ड, वह आज 20 साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। यहॉ के बुनियादी सवाल, समस्याएं आज भी जस की तस हैं। जिस कारण सरकार भी कर्मचारियोंं की समस्याओं को नहीं सुन रही, मजबूरन हमें हड़ताल करनी पड़ती है।

IMG 20200826 WA0008
रुद्रप्रयाग के कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों ने इस जल कलश यात्रा को जिले की सीमा नगरासू पहुंचाया और वहां पर चमोली जिले से आये कर्मचारी मंच को सौंपी।

बताते चलें कि यह यात्रा कल पूरे चमोली जिला मुख्यालय से होते हुए गैरसैंण विधानसभा पहुंचेगी।

IMG 20200826 WA0009

30 अगस्त को कुमाऊँ के प्रसिद्ध धाम गोल्जू देवता पहुंचेगी।
कर्मचारी एकता मंच के सचिव मान बीरेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि इसका अंतिम पड़ाव 2 सितबंर खटीमाव मसूरी शहीदों की याद में श्रद्धांजलि देने के साथ होगा।

Next Post

पहाड़ों की हकीकत : बारिश बनकर आई आफ़त, आवासीय भवनों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा। ग्रामीण परेशान

सत्यपाल नेगी/ रुद्रप्रयाग रुद्रप्रयाग जनपद अगस्त्यमुनि ब्लाक की ग्राम लोदला-बरसील में कल रात हुई भारी बारिश के कारण कुई परिवारों की आवासीय मकानों को बड़ा खतरा बन गया है। इन मकानों के आंगन पूरी तरह धंस गये हैं। साथ ही […]
IMG 20200827 WA0007

यह भी पढ़े