जानिए आज बुधवार 27 सितम्बर 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल (27 sep 2023 Rashiphal) - Mukhyadhara

जानिए आज बुधवार 27 सितम्बर 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल (27 sep 2023 Rashiphal)

admin
Rashiphal 2

जानिए आज बुधवार 27 सितम्बर 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल (27 sep 2023 Rashiphal)

🌺 आज का पंचांग🌺

  • दिन:- बुधवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – शरद
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – भाद्रपद
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- त्रयोदशी
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— उ.फा. नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻

27 सितम्बर 2023 का राशिफल (27 sep 2023 Rashiphal)

मेष

आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक की ओर अग्रसर होने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जिसके मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको यदि किसी काम के लिए चुनाव करने का मौका मिले, तो सही लोगों को चुनें, जिनके साथ काम करने में आपको आसानी हो सकती है।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को बहुत ही सावधानी से करने के लिए रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर दुखी रहेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हुई थी, तो वह अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिसमें आपको उसे स्वीकार करना होगा।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है। किसी विशेष काम से आपको तरक्की मिलेगी और लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। यदि आप किसी को कोई सुझाव देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे, लेकिन आपको इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों पर ध्यान लगाएं।

कर्क

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आज आपको खांसी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपके विरोधी कार्यक्षेत्र में आपकी किसी गलती को तुरंत पकड़ कर अधिकारियों से आपको डांट खिला सकते हैं और यदि आप कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन करने के लिए विचार कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी होगी।

सिंह

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में अपने आंख कान खुले रखकर आगे बढ़ना होगा और परिवार में आज किसी का कोई जन्मदिन, नामकरण, मुंडन आदि किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में आप दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे।

कन्या

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। व्यापार में आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप काम के चलते कुछ समय के लिए घर से दूर रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक निजात मिलेगी, लेकिन संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं।

तुला

आज का दिन किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना होगा और परिवार में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी विशेष काम को करने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं। आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें माता-पिता से अवश्य पूछकर जाएं और किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आप दोनों एक दूसरे से दूर काम के लिए जा सकते है। स्वास्थ्य में यदि कोई गिरावट चल रही है, तो उसके लिए आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपको अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिए लिहाज से कमजोर रहने वाला है। व्यवसाय में आपको अपने साथियों की चालों को समझना होगा और उन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। परिवार में जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगे।

मकर

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखेंगे और उनके मन में चल रही बातों को भी जानने की कोशिश करेंगे। यदि आप परिवार के किसी सदस्य से कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप किसी योजनाओं को लेकर आज परेशान रहेंगे।

कुंभ

आज का दिन नुकसानदायक रहने वाला है। आप अपने भविष्य के लिए किसी बचत की योजना में धन लगाएंगे, लेकिन उससे आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपकी किसी परिचित से मुलाकात होगी। व्यवसाय में यदि कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो आप उसे पूरा अवश्य करें। परिवार में आपसी रिश्तों में कुछ मतभेद पनप सकता हैं।

मीन

आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपसे कार्यक्षेत्र में किसी काम में कोई गड़बड़ी होने के कारण अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है, जिसके बाद आपका प्रमोशन रुक सकता है। आप आज जीवन का कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको लाभ अवश्य मिलेगा।

 

 

Next Post

उत्तराखण्ड में रोपवे निर्माण में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा पोमा ग्रुप (Poma Group)

उत्तराखण्ड में रोपवे निर्माण में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा पोमा ग्रुप (Poma Group) लंदन में आयोजित बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू किया गया इनवेस्टर्स समिट में […]
p 1 23

यह भी पढ़े