Header banner

मुख्यमंत्री धामी ने किया ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकार्पण

admin
IMG 20250218 WA0005
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकार्पण

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में मंगलवार को ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकार्पण किया। इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है।

उत्तराखण्ड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के लिए ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई है। इसके माध्यम से विधायकों को कार्यसूची, विधानसभा में पूछे गये प्रश्नों के जवाब और अन्य दस्तावेज अब ऑनलाइन उपलब्ध कराये जायेंगे।

IMG 20250218 WA0003

इसके तहत विधानसभा में विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं, और सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही भी अधिक दक्षता से संपन्न होगी।

IMG 20250218 WA0007 1

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Dehradun: चिकित्सा सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं सुलभ बनाना है लक्ष्य : डॉ0 मनोज शर्मा

चिकित्सा सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं सुलभ बनाना है लक्ष्य : डॉ0 मनोज शर्मा मातृत्व स्वास्थ्य के अंतर्गत जच्चा-बच्चा की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता देहरादून/मुख्यधारा  जनपद देहरादून में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज शर्मा द्वारा सोमवार को […]
Screenshot 20250218 170653 WhatsAppBusiness

यह भी पढ़े