द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा (Mahendra Rana) ने किया युवा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ - Mukhyadhara

द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा (Mahendra Rana) ने किया युवा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

admin
d 1 19

द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा (Mahendra Rana) ने किया युवा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

द्वारीखाल/मुख्यधारा

युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विकासखण्ड द्वारीखाल में विकास खण्ड स्तरीय युवा महोत्सव 2023 का प्रमुख महेन्द्र राणा एवं अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ किया।

द्वारीखाल पहुॅचने पर जनप्रतिनिधियों, महिला मंगलदलों, अधिकारियों/कर्मचारियो एवं क्षेत्रीय जनता ने फूल मालाओं से प्रमुख महेन्द्र राणा का स्वागत अभिनन्दन किया।

d 1 20

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय बिष्ट के निर्देशन में आयोजित युवा महोत्सव में पंजीकृत महिला मंगल दलों द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य एवं एकांकी नाटक प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विकास खण्ड में 62 महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढें : फिर कोविड की दस्तक: देश में एक बार फिर कोरोना (corona) का नया सब वैरिएंट JN.1 से बढ़ी दहशत, केरल में चार लोगों की हुई मौत

अपने सम्बोधन में प्रमुख महेन्द्र राणा ने कहा कि इस युवा महोत्सव कार्यक्रम के आयोजनों से हमारी मातृशक्ति को मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। आज हमारी मातृ शक्ति हर क्षेत्र में चाहे राजनीतिक हो, विज्ञान हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, खेल आदि में सभी क्षेत्रों में आगे आ रही है तथा अपनी प्रतिभा दिखा रही है।

d 2 7

प्रमुख महेन्द्र राणा अपने नित्य कार्य को छोड़कर इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वालों से कहा कि मैं सभी के उज्वल भविष्य की कामना करता हॅू। मेरा यहाॅ पर निर्णायक मण्डलों से भी अनुरोध रहेगा कि वे प्रतियोगिता करने वाली महिला मंगल दलों के परिणामों के निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से परिणाम घोषित करें। मैं प्रतिभाग करने वाली सभी महिला मंगल दलों को अपनी ओर से एक हजार रुपये पारितोषिक देने की घोषणा करता हूॅ तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, पंचायत सदस्यों, उपस्थित समस्त प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों/कर्मचारियों का धन्यवाद करता हूॅ।

यह भी पढें : कार्रवाई : लोकसभा (Lok Sabha) के बाद राज्यसभा से भी 34 विपक्षी सांसद सस्पेंड, एक दिन में पहली बार 67 सांसदों पर की गई कार्रवाई

प्रतियोगिता निर्णायक मण्डल के परिणामों के अनुसार लोकगीत में महिला मंगल दल प्रथम स्थान भलगाॅव डाडामण्डी, द्वितीय स्थान बिरमोली, तृतीय स्थान बल्ली एवं लोकनृत्य में प्रथम स्थान रिंगवाडगाॅव, द्वितीय स्थान ग्वीनबडा, तृतीय स्थान बल्ली तथा एकांकी नाटक में प्रथम स्थान रिंगवाडगाॅव, द्वितीय स्थान ग्वीनबडा द्वारीखाल, तृतीय स्थान लंगूरी ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी विद्यादत्त रतूडी, सहा0खण्ड विकास अधिकारी राजीव ध्यानी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय बिष्ट,जयदीप सिह रावत, सहा0विकास अधिकारी पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन सिह नेगी, भारत सिंह रावत, प्रदीप कुकरेती, ममता देवी, विनीता देवी, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, प्रधान बल्ली ऊषा देवी, प्रधान रिंगवाडगाॅव मुन्नी देवी, प्रधान पाली शोभा नैथानी, प्रधान कमलेश्वरी देवी, प्रधान खेडा सूमा देवी, प्रधान स्यालना संजीता देवी प्रधान ढौंरी सरिता देवी, प्रधान तोली सीमा देवी, प्रधान दशमरी सुजाता देवी, प्रधान धारी आशा देवी, प्रधान भलगाॅव द्वारी सतीशचन्द्र, प्रधान बन्दिला राहुल, प्रधान डबोली भुवनेश डबराल, प्रधान ग्वीन सीता देवी, प्रधान डाबर पूजा देवी एवं समस्त महिला मंगल दल के सदस्य, पूर्व सहा0वि0अ0 पंचायत देवेन्द्र बलोधी, एवं सामाजिक कार्यकर्ता बालेन्दु गुमखाल, धर्मेन्द्र बिष्ट चैलूसैंण एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढें : शीतकाल में आइटीबीपी (ITBP) जवानों को सौंपी बदरीनाथ-केदारनाथ धामों की सुरक्षा

मंच का संचालन सतीशचन्द्र शर्मा ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किया गया।

Next Post

उत्तराखंड में अगले 15 दिनों में विश्वस्तरीय ठोस कूड़ा प्रबंधन प्रणाली(solid waste management) विकसित करने को आदर्श प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश

उत्तराखंड में अगले 15 दिनों में विश्वस्तरीय ठोस कूड़ा प्रबंधन प्रणाली(solid waste management) विकसित करने को आदर्श प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश देहरादून/मुख्यधारा मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में प्रदेश में ठोस कूड़ा प्रबंधन के तहत् […]
u 1 4

यह भी पढ़े