Image

नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री के दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन को बनाएं ठोस रणनीति : धामी

admin
d 1 34

नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री के दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन को बनाएं ठोस रणनीति : धामी

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन के लिए ठोस रणनीति बनाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया कि शनिवार को आयोजित नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जिन बिंदुओं पर राज्यों को मार्गदर्शन और निर्देश दिए गए हैं, उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तर पर स्पष्ट और व्यवहारिक रणनीति तैयार की जाए।

यह भी पढ़ें : Tourist Village Saari : ग्रामीण पर्यटन का सफल उदाहरण बना रुद्रप्रयाग का सारी गांव

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा “विकसित भारत @2047” के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए राज्य सरकार को केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं और नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करना होगा।

मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर एक समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए और उसकी सतत मॉनिटरिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए हर स्तर पर पारदर्शिता और उत्तरदायित्व तय किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में पूर्ण निष्ठा से सहभागी है।

यह भी पढ़ें : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में संस्कृत भाषा में भी लिखी जाएंगी नाम पट्टिकाएं

Next Post

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि मेले और विकसित कृषि संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर की बैठक

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि मेले और विकसित कृषि संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर की बैठक देहरादून/मुख्यधारा कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में 14 और 15 जून में आयोजित होने वाले दो दिवसीय […]
j 1 8

यह भी पढ़े