आज द्वारीखाल प्रमुख ने माला व गैण्‍डखाल इंटर कॉलेज में जरूरतमंद बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री। खिले विद्यार्थियों के चेहरे - Mukhyadhara

आज द्वारीखाल प्रमुख ने माला व गैण्‍डखाल इंटर कॉलेज में जरूरतमंद बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री। खिले विद्यार्थियों के चेहरे

admin
1636381459092

द्वारीखाल/मुख्यधारा

8 नवंबर 2021 को महेन्द्र राणा ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल द्वारा विकासखण्ड यमकेश्वर क्षेत्र के चौथे चरण में उ०मा०वि० माला और रा०इ०का० गैण्‍डखाल में कक्षा 9, 10, 11, 12 के जरूरतमंद बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा सम्बन्धी समस्त शिक्षण सामग्री का अपने संसाधनों से वितरण किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख महेन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक इन्सान तब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता है, जब तक वह शिक्षित न हो, इसके लिए क्षेत्र के समस्त बच्चों का शिक्षित होना जरूरी है, तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

IMG 20211108 WA0020

इस अवसर पर शरद कुमार शर्मा प्रधानाचार्य, भगत सिंह, गबर सिंह, उत्तम सिंह, सूरमान सिंह, चन्द्रकला देवी, धनेश्वरी देवी, कृष्णा देवी, विशम्बर लाल, रा0इ0का0 गैण्डखाल प्रधानाचार्य सतेन्द्र प्रसाद कुकरेती, मनोज गौड़, प्रधान ग्रामसभा गैण्ड, रणजीत सिंह अध्यक्ष, बलवीर सिंह, विनोद सिंह चौहान मौजूद रहे।

Next Post

गुड न्यूज़ : अनिल जोशी को पद्म भूषण, कल्याण सिंह रावत तथा डॉ. योगी एरन को पद्मश्री पुरस्कार

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा प्रदेश के प्रमुख पर्यावरणविद डा. अनिल प्रकाश जोशी को पद्म भूषण, पर्यावरणविद तथा मैती आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह रावत तथा डॉ. योगी एरन को […]
images 13

यह भी पढ़े