रील्स बनाने का शौक: आईफोन (iphone) को खरीदने के लिए मां ने अपने 8 महीने के बच्चे को ही बेच दिया, इस राज्य का है मामला - Mukhyadhara

रील्स बनाने का शौक: आईफोन (iphone) को खरीदने के लिए मां ने अपने 8 महीने के बच्चे को ही बेच दिया, इस राज्य का है मामला

admin
i phone

रील्स बनाने का शौक: आईफोन (iphone) को खरीदने के लिए मां ने अपने 8 महीने के बच्चे को ही बेच दिया, इस राज्य का है मामला

मुख्यधारा डेस्क

आईफोन को लेकर भारत की नहीं, बल्कि दुनियाभर में लोगों की दीवानगी देखने को मिलती है।

iPhone को लेकर लोगों के बीच एक अलग क्रेज देखने को मिलता है। यही वजह है कि iPhone की नई सीरीज लॉन्च होते ही खरीदने के लिए भीड़ उमड़ पड़ती है। इस फोन की टेक्नोलॉजी, प्राइवेसी, सिक्योरिटी और कैमरा क्वालिटी ने लोगों को दीवाना बनाया हुआ है।

अमेरिका में इस फोन को लेने के लिए एप्पल स्टोर के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लग जाती है। लेकिन पश्चिम बंगाल में एक महिला के आईफोन खरीदने को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस महिला ने आईफोन पाने के लिए अपने 8 महीने के बच्चे को ही बेच डाला। महिला ने रील बनाने के लिए iPhone खरीदा था। यह मामला पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले का है। पुलिस ने बच्चे की मां (साथी) और मासूम को खरीदने वाली महिला (प्रियंका घोष) को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, बच्चे का पिता (जयदेव) अब भी फरार है।

यह भी पढें : देश में बढ़ रहा आई फ्लू (Eye flu): बारिश के मौसम में आंखों का रखें ख्याल, जानिए लक्षण और बचने के उपाय

जानकारी के मुताबिक आरोपी पति-पत्नी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में उसके हाथ में आईफोन देखकर उसके पड़ोसी चौक गए थे। बाद में जब पड़ोसियों ने उनसे उनके बच्चे के बारे में पूछा तो शुरुआत में उन्होंने साफ जवाब नहीं दिया। लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि पैसों के लिए उन्होंने अपना 8 महीने का बच्चा बेच दिया है। लोगों ने इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को दी वो हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने जब पूरे मामले को लेकर मां से पूछताछ की, तो शुरुआत में वो पुलिस को गुमराह करती रही, मगर बाद में उसने अपना गुनाह कबूल लिया और बच्चे को iPhone 14 खरीदने के लिए चंद पैसे में बेचने की बात कबूल लिया। पुलिस के अनुसार बच्चे के माता-पिता अपने बच्चे को किसी और के हाथों बेचकर मजे से रील्स बना रहे थे।

यह भी पढें : अच्छी खबर: वीआईपी-वीवीआईपी श्रद्धालुओं के चढ़ावे से BKTC की हुई 91,63,800 की आय

पुलिस के अनुसार बच्चे को खरीदने वाली महिला का नाम प्रियंका घोष है। पुलिस ने प्रियंका और बच्चे की मां दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बच्चे का पिता जयदेव फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Next Post

सीएम धामी (CM Dhami) ने किया मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित

सीएम धामी (CM Dhami)  ने किया मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित अमृत काल में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे हमारे युवा देहरादून / मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार की सांय मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन […]
m 1 13

यह भी पढ़े