सेलाकुई में “बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर” रविवार को

Mukhyadhara
Screenshot 20260904 212530 Chrome

सेलाकुई में “बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर” रविवार को

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा आगामी 06 सितंबर 2026 (रविवार) को एक विशाल “बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर” का आयोजन किया जा रहा है।

यह नि:शुल्क शिविर प्रातः 10:00 बजे से सायंकाल 05:00 बजे तक जय कम्युनिटी सेंटर, सेलाकुई तथा पी०एम० श्री शहीद सत्येन्द्र चौहान अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज, सेलाकुई (देहरादून) के प्रांगण में आयोजित होगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को एक ही स्थान पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और विधिक सहायता उपलब्ध कराना है।

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में दिव्यांगता की जांच कर मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही अस्थिरोग, मानसिक रोग, स्त्री रोग, ई०एन०टी० विशेषज्ञ व फिजिशियन द्वारा स्वास्थ्य परामर्श देने के साथ-साथ टीबी जांच हेतु मोबाइल वैन, सिकल सेल एनीमिया और पैथोलॉजी जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

इसके अलावा शिविर में पात्र नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की तत्काल व्यवस्था, नि:शुल्क दवा वितरण, बच्चों का टीकाकरण तथा दृष्टि स्क्रीनिंग की सुविधाएं भी दी जाएंगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉक्टर मनोज कुमार शर्मा द्वारा क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस बहुउद्देशीय शिविर का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हरसंभव मदद कर दिया भरोसा

महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हरसंभव मदद कर दिया भरोसा नई दिल्ली/देहरादून, मुख्यधारा प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास में नेपाल के राजदूत से […]
IMG 20260904 WA0016

यह भी पढ़े