मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा मंगलवार 30 अगस्त का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा मंगलवार 30 अगस्त का दिन

admin
panchang Mukhyadhara 2

दिनांक- 30 अगस्त 2022

🌺 आज का पंचांग (panchang) 🌺

  • दिन – मंगलवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – सौम्य (उत्तर)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – भाद्रपद
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- दतृतीया
  • नक्षत्र – हस्त
  • योग – शुभ
  • करण- गर
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • 🌞सूर्योदय- 5:40
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— मघा नक्षत्र में
  • 🌺आज का व्रत व विशेष:- हरितालिका तीज व चतुर्थी चन्द्र (चौरचन)।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • साहायता के लिए आए दुर्योधन और अर्जुन में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को पहले देखा था।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 7:15 से 8:51 एवं 1:36 से 3:11 तक।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 3:09 से 4:44 बजे तक।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

जब मनुष्य अपने आप को समझ लेते हैं तो कोई और हमारे बारे में क्या सोचता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

30 अगस्त का राशिफल

मेष:

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेंगी। व्यापारियों को कुछ क्षेत्रों में घाटा होने की आशंका है। जो लोग विदेशी कार्य व्यापार यात्रा से जुड़े हैं, उनके लिए समय बेहतर है। आज किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। छात्रों को आज के दिन सुनहरा मौका मिल सकता है। भाई बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ मतभेद होने की संभावना है।

वृषभ:

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक रूप से देखा जाए तो आज का दिन फलदायक साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत करने पर फल अच्छा मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए धन लाभ की भी संभावना है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। छोटी या बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन:

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बढ़िया रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ के नए मौके मिलेंगे। फ़िज़ूल के खर्चे भी कम होंगे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बहन, भाइयों से छोटी मोटी बात पर मतभेद हो सकता है।

कर्क:

आज के दिन भाग्य आपका पूरा पूरा साथ देगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा मान सम्मान की बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है कोई बड़ी पूंजी निवेश करने से पहले जीवनसाथी की राय लें। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यों में सफलता मिले गी। आठ स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। छात्रों को आज से कड़ी मेहनत करने पर ही फल मिलेगा। छोटे भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह:

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति चिंता का विषय बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग कारोबार की योजना बना कर नए कार्यों की शुरुआत भी कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा भी फलदायक रहेंगी। छात्रों के लिए आज का दिन फलदायक रहेगा। बड़े भाई, बहन और मित्रों से सहयोग मिलेगा।

कन्या:

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी पर उन्हें सावधानी से करने की आवश्यकता है। आप अपने आत्मविश्वास से जिसका में जुड़ेंगे, उस काम में सकारात्मक फल मिलने की संभावना है। फिजूल के खर्चों से आज दूर रहे। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना रहेंगी और मानसिक बोझ भी महसूस कर सकते हैं। जो छात्र किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ हो। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला:

आज आपका दिन आपके अनुकूल यानी फेवरेबल रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग खेलकूद या किसी स्पोर्ट्स से जुड़े हैं उन्हें किसी जानी मानी अकैडमी से ऑफर मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े सुनहरे मौके प्राप्त होंगे। आप अपना मन अध्ययन में लगाएंगे। नौकरीपेशा लोगों का में लाभ मिलेगा, लोकप्रियता बढ़ेगी। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक:

आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण थकान महसूस कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सोचे हुए काम अचानक रुक सकते हैं। दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। भाई बहनों छोटी मोटी बात पर मनमुटाव हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिये विदेश जाने के इच्छुक छात्रों को सफलता प्राप्त होगी।

धनु:

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किंतु घरेलू मोर्चे पर आज मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। ज्यादातर काम समय से पूर्ण हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पद, प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए आज दिन सामान्य है। छात्रों को किसी चुनौतीपूर्ण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भाई बहनों में मनमुटाव बढ़ सकता है। घरेलू सामानों में खर्चा बढ़ सकता है। आत्मविश्वास और क्रोध की अधिकता के कारण घर परिवार में मतभेद रह सकता है वाणी पर संयम रखें।

मकर:

आज का दिन आपके लिए खास है। आपको किसी ऐसी बात की जानकारी मिल सकती है जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी पुराने व्यापारिक दे का लाभ प्राप्त होगा। शेयर मार्केट, सट्टा बाजार से जुड़े लोगों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। छात्रों के लिए दिन फलदायक साबित होगा। आर्थिक निवेश फायदेमंद रहेंगे छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।

कुंभ:

आज आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। चुनौतियों का धैर्य के साथ सामना करें। किसी पुरानी चीज़ को लेकर अचानक से फल मिल सकता है। व्यापारी वर्ग योजना बनाकर ही काम करें। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। कंप्यूटर या टेक्नोलॉजी से जुड़े जातकों को आज सुनहरे मौका की प्राप्ति हो सकती है । छात्रों के लिए सलाह है कि अपने गुरु का आशीर्वाद लें । दोस्तों के साथ किसी यात्रा का प्लान बन सकता है। भाई बहनों से मनमुटाव हो सकता है।

मीन:

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे, किंतु सफलता पाने के लिए पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश हो सकते हैं । व्यापारी वर्ग सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। छात्रों को सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवारजनों के साथ समय बिताएंगे। आप माता पिता के साथ भी कहीं घूमने जा सकते हैं।

Next Post

पक्ष-विपक्ष का साथ में धरना : दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) परिसर में रात भर आप और भाजपा विधायक बारिश में आमने-सामने डटे

शंभू नाथ गौतम सोमवार रात दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) के बाहर पहली बार ऐसा अलग नजारा दिखाई दिया। जबकि आमतौर में रात के समय विधानसभा के आसपास सुरक्षा बल की तैनात दिखाई देते हैं। लेकिन रात में आम आदमी पार्टी […]
IMG 20220830 WA0005

यह भी पढ़े