मोटर मार्गो, पुलों आंतरिक मार्गो में आ रही फोरेस्ट क्लियरेंस की दिक्कतों को शीघ्र किया जाए दूर : Ganesh Joshi - Mukhyadhara

मोटर मार्गो, पुलों आंतरिक मार्गो में आ रही फोरेस्ट क्लियरेंस की दिक्कतों को शीघ्र किया जाए दूर : Ganesh Joshi

admin
gnesh

मोटर मार्गो, पुलों आंतरिक मार्गो में आ रही फोरेस्ट क्लियरेंस की दिक्कतों को शीघ्र किया जाए दूर : गणेश जोशी (Ganesh Joshi)

मसूरी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों से संबंधित पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ मंत्री जोशी ने की समीक्षा

देहरादून/मुख्यधारा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा के अंतर्गत सड़को के निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सड़को,पुलों, आंतरिक मार्गो के निर्माण कार्यों की प्रगति की अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।

यह भी पढ़े : अच्छी खबर: झांकी के प्रत्येक कलाकार को मिलेगा 50 हजार का ईनाम, मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखण्ड की झांकी “ManasKhand” के कलाकारों ने की भेंट

मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोटर मार्ग में आ रही वन भूमि के लंबित प्रकरणों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने बार्लोगंज चामा सारी मोटर मार्ग में आ रही विसंगतियों को तत्काल डीएफओ देहरादून को शीघ्र विधिवत स्वीकृत के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को क्यारा धनोल्टी मोटर मार्ग गल्जवाड़ी से संतला देवी मार्ग मसारना गांव से मोटीधार लिंक मोटर मार्ग के नव निर्माण में फोरेस्ट क्लिरेंस की आ रही दिक्कतों को शीघ्र निस्तारण किया जाए।

यह भी पढ़े : मिडिल क्लास नौकरी वाले कर्मचारियों को टैक्स में दी राहत (tax relief), महिलाओं को बचत स्कीम में भी ज्यादा मिलेगा ब्याज, जानिए क्या सस्ता हुआ क्या महंगा

बैठक में मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सहस्त्रधारा रोड़ का डामरीकरण बारलोगंज चामासारी, सालावाला, विजय कालोनी, सहस्त्रधारा बायपास, अमन विहार सहित कई जगहों की आंतरिक सड़क मार्गों के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने निर्धारित तिथि पर कार्य पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कार्यों की भी जानकारी ली। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को शासन से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और वन विभाग के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

Next Post

मंत्री Satpal Maharaj ने अपनी विधानसभा क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात, हास्पिटल सहित 100 करोड़ 70 लाख की योजनाओं से बढेगी विकास की रफ्तार

मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने अपनी विधानसभा क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात, हास्पिटल सहित 100 करोड़ 70 लाख की योजनाओं से बढेगी विकास की रफ्तार एकेश्वर (पौडी)/मुख्यधारा प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व […]
satpal 1

यह भी पढ़े