ब्रेकिंग: ये रही मंत्रियों के विभागों (minister's portfolio) की आधिकारिक सूची। सीएम के पास हैं ये अहम विभाग - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: ये रही मंत्रियों के विभागों (minister’s portfolio) की आधिकारिक सूची। सीएम के पास हैं ये अहम विभाग

admin
FB IMG 1648603380829

मुख्यधारा/देहरादून

आखिरकार उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों के विभागों (ministers portfolio) की फाइनल सूची आ ही गई है। बीती देर रात्रि यह सूची राजभवन से फाइनल होकर मुख्य सचिव एसएस संधू ने जारी की है। इससे पहले ही यह सूची वायरल हो गई थी।

 

  • मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के पास सुराज भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जन सेवा, सतर्कता, राज्य संपत्ति, औद्योगिक विकास (खनन), श्रम, आयुष ओ माय शिक्षा तेजल आबकारी आपदा प्रबंधन जैसे 23 अहम विभागों की जिम्मेदारी है।
  • सतपाल महाराज के पास लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई सहित 10 विभाग हैं।
  • प्रेमचंद्र अग्रवाल के पास विधायी एवं संसदीय कार्य, वित्त वाणिज्य कर, शहरी विकास, आवास सहित छह विभाग हैं।
  • गणेश जोशी के पास कृषि, कृषि शिक्षा, उद्यान और सैनिक कल्याण, ग्रामीण विकास सहित नौ विभाग हैं।
  • डॉक्टर धन सिंह रावत को विद्यालयी शिक्षा बेसिक, विद्यालयी शिक्षा माध्यमिक, संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
  • सुबोध उनियाल के पास वन, भाषा, निर्वाचन, तकनीकी शिक्षा का दायित्व है।
  • रेखा आर्य के पास महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण विभाग हैं।
  • चंदन राम दास के पास समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, परिवहन, खादी एवं ग्रामोद्योग, लघु एवं सूक्ष्म, मध्यम उद्यम विभाग हैं।
  • सौरभ बहुगुणा के पास पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग आवंटित हैं।

देखें पूरी सूची

Screenshot 20220329 234838 Word.jpg Screenshot 20220329 234854 Word.jpg Screenshot 20220329 234919 Word.jpg

 

Next Post

Breaking: उत्तराखंड में वृद्घावस्था पेंशन में पति- पत्नी को मिलेगा लाभ। पात्र परिवार को ₹14400 के बजाए मिलेगी ₹33600 की सालाना पेंशन

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड में वृद्घावस्था पेंशन (pension) योजना के अंतर्गत अब पति और पत्नी दोनों को लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश पर शासन ने उत्तराखंड में वृद्घवस्था पेंशन के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को अब पात्र […]
IMG 20220330 WA0029

यह भी पढ़े