आईना: उत्तराखंड (uttarakhand) के इस जगह शादी-विवाह, तीज-त्यौहार पर शराब पिलाने व डीजे बजाने को प्रतिबंधित करने का लिया संकल्प - Mukhyadhara

आईना: उत्तराखंड (uttarakhand) के इस जगह शादी-विवाह, तीज-त्यौहार पर शराब पिलाने व डीजे बजाने को प्रतिबंधित करने का लिया संकल्प

admin
purola 1 2

आईना: उत्तराखंड (uttarakhand) के इस जगह शादी-विवाह, तीज-त्यौहार पर शराब पिलाने व डीजे बजाने को प्रतिबंधित करने का लिया संकल्प

नीरज उत्तराखंडी/पुरोला

जनपद उत्तरकाशी के रवांई घाटी के नौगांव विकास खंड के ग्राम पंचायत बिगराड़ी गांव के ग्रामीणों ने एक महत्वपूर्ण बैठक कर गांव में शादी-विवाह तीज- त्यौहार पर शराब परोसने व डीजे बजाने को प्रतिबंधित करने का निर्णय व संकल्प लेकर प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किया है।समाज में शराब के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए रवांई घाटी से प्रेरक सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल शुरू की गई है।

यह भी पढें : Weather’s Uttarakhand: अगले तीन दिन कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम। ओलावृष्टि, अंधड़, बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की चेतनावनी

नौगांव ब्लॉक के बिगराड़ी गांव में मेहंदी, शादी और किसी भी तरह के सार्वजनिक आयोजनों में शराब परोसना पूर्ण प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला ग्रामसभा की खुली बैठक में लिया गया। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि शराब के बढ़ते प्रचलन से युवा पीढ़ी नशे से बर्बाद हो रही है। वहीं, लोगों पर बेवजह का आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। वही डीजे और शराब के कारण मेहमानबाजी की परंपरा और तांदी गीतों की संस्कृति भी युवा पीढ़ी भूलती जा रही है।

यह भी पढें :तोड़ी चुप्पी: अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद पहली बार सीएम योगी (CM Yogi) ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कोई माफिया प्रदेश में किसी को डरा-धमका नहीं सकता

गांवों में डीजे पूरी रात बजता रहता है। जिसके चलते शादी वाला परिवार सही से अगले दिन की तैयारी भी नहीं कर पाते हैं। गांव के अन्य लोग भी परेशान रहते हैं। इन सभी विकृतियों से बचने और युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

1-तय किया गया कि मेहंदी में मांस का प्रयोग और डीजे बजाना पूरी तरह से बंद रहेगा।

2- यह भी तय किया गया कि शादी में डीजे नहीं बताया जाएगा। शादी में पारंपरिक वाध्ययंत्रों का प्रयोग किया जाएगा।

3- बर्थ-डे और होली के साथ ही अन्य सार्वजनिक आयोजनों में शराब प्रतिबंधित रहेगी।

4- शादी, विवाह समेत सभी तरह के सार्वजनिक आयोजनों में चाइनीज भोजन नहीं बनाया जाएगा।

5- ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के साथ अन्य चुनावों में शराब गांव में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।

6- उक्त शर्तों का पालन समस्त ग्रामसभावासियों नार्य हैं। जिसके लिए कुछ प्रावधान भी किए गए हैं। तय किया गया कि जो नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। नियमों का पालन करने के लिए एक समिति का गठन भी किया गया है।
समिति का पदेन अध्यक्ष ग्राम प्रधान होंगे।

सचिव क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय उनियाल, संरक्षक जयेंद्र सिंह रावत होंगे। उपाध्यक्ष जयदेव सिंह, सह सचिव उप प्रधान होंगी। संयोजक प्रदीप रावत रवांल्टा होंगे। महिला अध्यक्ष शैला देवी और सचिव रेशमा रावत को बनाया गया।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: जानिए धामी मंत्रिमंडल की बैठक के मुख्य बिंदु (Dhami cabinet meeting)। बिल लाओ इनाम पाओ स्कीम एक साल बढ़ी

इस मौके पर जयेंद्र सिंह रावत, रणवीर सिंह रावत, सुचेता सिंह रावत, जयदेव सिंह, गुरुदेव सिंह चमियाला, यशपाल सिंह चमियाल, विजय उनियाल, किशन सिंह चमियाल, अष्टम सिंह, प्रदीप रावत ‘रवांल्टा’, सुनील रावत, अनोज सिंह ‘बनाली’, विपिन चमियाल, अनिल चमियाल, विनोद रावत, सोवेंद्र चमियाल, यशमोहन रावत, महिदेव सिंह, नवीन चमियाल, कविता चमियाल, रेशमा रावत, शैला देवी, अमीन देवी, रेशमा देवी मौजूद रहे।

Next Post

World Population report: भारत बना दुनिया में सबसे आबादी वाला देश, चीन को पीछे किया, दोनों देशों की अब इतनी हुई जनसंख्या

World Population report: भारत बना दुनिया में सबसे आबादी वाला देश, चीन को पीछे किया, दोनों देशों की अब इतनी हुई जनसंख्या मुख्यधारा डेस्क भारत अब पूरी दुनिया में सबसे आबादी वाला देश बन गया है। भारत में आबादी के […]
w 1

यह भी पढ़े