उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी आर्येंद्र शर्मा को मिल रहा सहसपुर की जनता का भारी समर्थन - Mukhyadhara

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी आर्येंद्र शर्मा को मिल रहा सहसपुर की जनता का भारी समर्थन

admin
FB IMG 1644547261103

देहरादून/मुख्यधारा

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार कांग्रेस प्रत्याशी आर्येंद्र शर्मा को भारी जनसमर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

सहसपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आर्येंद्र शर्मा क्षेत्रवासियों के बीच जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने कोरोनाकाल में क्षेत्रवासियों की मदद करने में पूरा प्रयास किया था। यही कारण है कि वे जहां भी चुनाव प्रचार में जाते हैं, उन्हें बड़ा जनसमर्थन मिलता है।

FB IMG 1644547240980

क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्हें ऐसा विधायक के रूप में ऐसा प्रतिनिधि चाहिए, जो सर्वसुलभ हो। जिनके पास किसी भी समस्या लेकर जाने में कोई हिचक न हो। यही नहीं वे जनता के बीच लगातार जनसंपर्क बनाए रखें। आर्येंद्र शर्मा भी ऐसे नेताओं में शुमार हैं, जो सहसपुर क्षेत्रवासियों के बीच लगातार काम करते रहे हैं।

FB IMG 1644547251178

2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया था। इससे आर्येंद्र शर्मा के समर्थक काफी नाराज हो गए थे और उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ाया गया था। हालांकि तब यहां से बाजी भाजपा के सहदेव पुंडीर मार ले गए थे।

आर्येंद्र शर्मा कहते हैं कि इस बार कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, और जिस तरह से क्षेत्रवासियों को उन्हें समर्थन मिल रहा है, इसे देखते हुए वह बंपर मतों से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उन्हें दुबरी, शेरपुर और रजोली क्षेत्रों में जनसभा के दौरान जिस तरह जनता का प्रेम व समर्थन मिला, यह उनके लिए प्रेरणा का काम कर रहा है। इसी तरह उन्हें विधानसभा क्षेत्र की कोनी कोनी में भारी जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।

FB IMG 1644547317118

उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार की हवाई घोषणाओं का सच जान चुकी है और इस बार अपने जन प्रतिनिधि का चुनाव वक्त जनता सिर्फ विकास को महत्व देगी।

आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि उनके क्षेत्र के विकास को लेकर कई लक्ष्य हैं। जिनमें पेयजल परियोजना को स्वीकृत करवाकर गांव-गांव तक साफ पानी पहुंचाया जाएगा, जिन्हें पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन दस वर्षों को दरकिनार करते हुए सिर्फ जुमले परोसे गए, मगर अब समय है, परिवर्तन का। वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना का प्रयास करेंगे और सहसपुर क्षेत्र में ठप पड़े विकास कार्यों को गति प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी।

Next Post

राकेश अग्रवाल लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त

मुख्यधारा/लैंसडौन राकेश अग्र्रवाल को लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड प्रदेश कांगे्रस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर राकेश […]
IMG 20220211 WA0007

यह भी पढ़े