दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

admin
IMG 20251115 WA0020

देहरादून/मुख्यधारा

दिल्ली पब्लिक स्कूल, देहरादून में 15 नवम्बर 2025, शनिवार को स्कॉलर बैज सेरेमनी 2025 का आयोजन किया गया। यह स्कूल का एक खास कार्यक्रम है, जिसमें पढ़ाई और अन्य क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सग्गानित किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी, सी.बी.एस.ई. देहरादून थे। उन्होंने सी.बी.एस.ई. में 33 साल से अधिक समय तक काम किया है।

समारोह की शुरुआत माता-पिता, मेहमानों और बच्चों के स्वागत के बाद दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बी. के. सिंह ने सभी को मेहनत, लगन और शिक्षा के सही महत्व के बारे में प्रेरणादायक बातें बताईं। इसके बाद छात्रों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए मधुर संगीत, आकर्षक नृत्य और योग प्रदर्शन। इन कार्यक्रमों से बच्चों की रचनात्मकता और अनुशासन दिखा।

कार्यक्रम का सबसे खास हिस्सा था छात्रों को स्कॉलर बैज, प्रमाण पत्र, ब्लेजर, टाई और मेडल देना। नर्सरी से कक्षा 3 तक के बच्चों को प्रफिशियंसी सर्टिफिकेट दिए गए। ऊच्ब कक्षाओं के छात्रों को ग्रीन बैज, ब्लू बैज, ब्लू ब्लेजर, ब्लू, टाई और गोल्ड मेडल दिए गए।

इस वर्ष अनमोल कक्कड़ और अर्नव गिरी गोस्वामी को लगातार सात वर्षों तक स्कॉलर बैज पाने के लिए गोल्ड मेडल मिला। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

IMG 20251115 WA0018

इसके साथ ही स्कूल ने खेल और अन्य गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ऑनर्स बैंज भी दिए। इनमें शामिल हैं:

  • सौरीन चौहान अंडर 9 नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में स्कूल का प्रतिनिधित्व।
  • तक्ष चमोला ताइक्वोंडो खिलाड़ी, सी.बी.एस.ई जोनल ब्रॉन्ज मेडलिस्ट।
  • देव ध्यानी उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन चौंपियन और नेशनल क्वालिफायर।
  • शेराली पटनायक अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी और स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट।
  • दीपांश बागरियाल ताइक्वोंडो खिलाड़ी और सी.बीएसई जोनल ब्रॉन्ज मेडलिस्ट।
  • सोनाक्षी गुप्ता शूटिंग खिलाड़ी और सी.बी.एस.ई. जोनल सिल्वर मेडलिस्ट।
  • तेजस्विनी चौधरी, वैशानी सिंह (कक्षा ) और यशस्विनी चौधरी (कक्षा ग्ग) शूटिंग खिलाड़ी और सी.बी.एस. ई. नेशनल ब्रॉन्ज मेडलिस्ट।

मुख्य अतिथि ने स्कूल की मेहनत और बच्चों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी तरह मेहनत कर ऊँचाइयाँ हासिल करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ और अंत में राष्ट्रीय गान गाया गया, जिससे सभी के मन में गर्व और खुशी की भावना भर गई।

 

Next Post

बिना लाइसेंस का चल रहे पशु केयर सेंन्टर पर प्रशासन ने लगाया ताला, किया सील

बिना लाईसेंस का चल रहे पशु केयर सेंन्टर पर प्रशासन ने लगाया ताला, किया सील डीएम के निर्देश पर शिमला बाईपास पर बदमाश डॉग बोर्डिंग हाउस पर हुई कार्यवाही किया सील श्वान, पशुओं द्वारा काटने बढती घटनाओं पर डीएम ने […]
IMG 20251115 WA0030

यह भी पढ़े