टिहरी झील पर भारत का सबसे लम्बा डोबराचांठी झूला पुल बनकर तैयार। सौ किमी. की दूरी होगी कम - Mukhyadhara

टिहरी झील पर भारत का सबसे लम्बा डोबराचांठी झूला पुल बनकर तैयार। सौ किमी. की दूरी होगी कम

admin
FB IMG 1595514950389

टिहरी। 14 साल के लम्बे इंतजार के बाद प्रतापनगर के लोगों के लिए जल्द ही वह शुभ अवसर आने वाला है, जिसका उन्हें वर्षों से इंतजार था। टिहरी को प्रतापनगर से सीधे जोड़ने वाला डोबराचांठी पुल बनकर तैयार है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रतापनगरवासियों की पीड़ा और डोबरा चांठी पुल की अहमियत को समझते हुए हमने इसे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा। इसके लिए एकमुश्त बजट जारी किया गया। इसका परिणाम हम सभी के सामने है।

FB IMG 1595514938339

440 मीटर लंबा डोबराचांठी पुल भारत का सबसे लम्बा मोटरेबल सिंगल लेन झूला पुल है। टिहरी झील के ऊपर डोबरा चांठी पुल से 3 लाख से ज्यादा की आबादी को जिला मुख्यालय तक आने के लिए 100 किलोमीटर की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

यह भी पढें : बड़ी खबर : आज 145 में नए कोरोना मरीज। 9003 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार

Next Post

प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में अंतर। उपनल कर्मियों की हो रही उपेक्षा

देहरादून। उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर उपनल से संविदा में कार्यरत करीब 18000 कर्मचारी पूर्व सैनिक वर्तमान में सेना में कार्यरत सैनिकों के आश्रित वीर नारियों द्वारा चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन विभिन्न मांगों को लेकर चौथे […]
IMG 20200723 WA0005

यह भी पढ़े