Image

राजकीय इंटर कॉलेज मथलाऊ में मनाया गया वर्ष 2025 का उन्नयन गोष्ठी कार्यक्रम

admin
IMG 20251219 WA0007

शिव दयाल/थत्यूड़

राजकीय इंटर कॉलेज मथलाऊ में वर्ष 2025 का उन्नयन गोष्ठी कार्यक्रम मनाया गया। प्रधानाचार्य शिवप्रसाद सेमवाल की अध्यक्षता में छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना से शुभारम किया।

मुख्य अतिथि सुरवीर सिंह नेगी पूर्व प्रधानाचार्य साटागाड, विशिष्ट अतिथि विपिन उनियाल क्षेत्र पंचायत सदस्य मथलाऊ, ग्राम प्रधान पुलम सिंह रावत गडेत, प्रधान गंगेश प्रसाद कुकरेती, ग्राम प्रधान सुभाष चमोली प्रधान बैट, पी टी ए अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सेमवाल, एस एम सी अध्यक्ष यशवंत सिंह रावत को विद्यालय कीओर से वैज शाल स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

IMG 20251219 WA0006

राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् की 150वी वर्षगांठ समूहगान के साथ विद्यालय में मनाया गया। प्रधानाचार्य शिवप्रसाद सेमवाल विधालय की ओर से 91 छात्र-छात्राओं को सर्दियों के लिए कोट, टाई, आई कार्ड से दिया गया।

मेघावी छात्रवृत्ति योजना के लिए इस वर्ष पांच छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। रोहित कक्षा 9, सजिवनी कक्षा 9, सक्षम रावत कक्षा 6, अमृता कक्षा 6, साक्षी कक्षा 6 का चयन हुआ, जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक मानसिंह रावत, रणवीर सिंह रावत, शिवदयाल, मुन्नी देवी, सोनम देवी, राजेंद्र सिंह रावत, विनोद अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन डा. राजे नेगी ने किया। कार्यक्रम का समापन ग्राम प्रधान पुलम सिंह रावत ने किया।

Next Post

रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का राज्यभर में करें आयोजन : सीएम धामी

रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का राज्यभर में करें आयोजन : सीएम धामी ग्रामीण आजीविका बढ़ाने के लिए राज्य सरकार कर रही है ठोस प्रयास देहरादून/मुख्यधारा  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में […]
IMG 20251219 WA0006 1

यह भी पढ़े